Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: पांच जुआड़ियान के खिलाफ नवागढ़ पुलिस ने की कार्यवाही

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही करते हुये नवागढ़ पुलिस ने पांच आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध जुआ एक्ट एवं छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही किया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सेंडे ने अरविन्द तिवारी को बताया गत दिवस 29 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिला कि बरदेवा खार गैस एजेंसी के पीछे नवागढ़ में कुछ लोग रूपयें पैसा का दांव लगाकर हार-जीत का काट पत्ती नामक जुआ खेल रहें है। मुखबिर की सूचना पर नवागढ़ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी निखिल धीवर , दुर्गेश कश्यप , अजय कश्यप , केदार नाथ साव एवं शौखी लाल कश्यप को जुआ खेलते पाया गया। आरोपियों के कब्जे से जुमला नगदी रकम 5,200 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को समक्ष गवाहन के बरामद किया गया। थाना नवागढ़ में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 319/23 कायम कर विधिवत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट एवं छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सेंडे थाना प्रभारी नवागढ़ , सहायक उपनिरीक्षक रमेश एक्का , आरक्षक बलराम यादव , टुकेश्वर डनसेना , भुनेश्वर पटेल एवं थाना नवागढ़ स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपीगण - निखिल धीवर उम्र 21 वर्ष , दुर्गेश कश्यप उम्र 19 वर्ष , अजय कश्यप उम्र 26 वर्ष , केदार नाथ साव उम्र 39 वर्ष एवं शौखी लाल कश्यप उम्र 35 वर्ष सभी निवासी नवागढ़ , थाना नवागढ़ , जिला जांजगीर चांपा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें