Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: नवपदस्थ आईजी डॉ. आनंद छाबड़ा ने किया पदभार ग्रहण

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Aug 1, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर - छत्तीसगढ़ शासन , गृह (पुलिस) विभाग , नवा रायपुर द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के परिपालन में आज बिलासपुर रेंज मेें नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक डॉ. आनंद छाबड़ा द्वारा पदभार ग्रहण किया गया। डॉ. आनंद छाबड़ा भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग के वर्ष 2001 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं। इन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवायें दी हैं। जिनमें राज्य के इंटेलीजेंस चीफ सहित रायपुर रेंज और दुर्ग रेंज में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में अपनी सेवायें दी हैं। इन्होंने पूर्व में बिलासपुर रेंज अंतर्गत जिला रायगढ़ और जिला जॉंजगीर-चाम्पा में भी पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवायें दी हैं। नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ. आनंद छाबड़ा के पदभार ग्रहण दौरान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर(शहर) राजेन्द्र जायसवाल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) राहुल देव शर्मा , और पु.म.नि.कार्या.रेंज बिलासपुर उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुशीला टेकाम , उप पुलिस अधीक्षक जेरोल लकड़ा तथा रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता , निरी./थाना प्रभारी सिविल लाईन परिवेश तिवारी सहित पु.म.नि.कार्यालय बिलासपुर रेंज में कर्तव्यरत अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें