Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: नवपदस्थ एसपी सुश्री अंकिता शर्मा ने किया पदभार ग्रहण

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट सक्ति - जिले की नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व उन्हे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात उनके द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों से परिचय प्राप्त कर उनकी मीटिंग ली गई , जिसमे थाना प्रभारियों से उनके थाने में घटित अपराधों के संबंध में जानकारी ली गई। एसपी सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सभी बेसिक पोलिसिंग पर ध्यान देने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस का अपराधियों में खौफ हो और जनता में शांति व्याप्त रहे , सभी बेहतर कार्य करें।इसके बाद नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन सक्ति और थाना सक्ति का निरीक्षण कर प्रभारी को आवश्यक निर्देश प् दिया गया। इस दौरान एएसपी गायत्री सिंह , डीएसपी अंजली गुप्ता , प्रोब डीएसपी चंद्रहास , रक्षित निरीक्षक उमेश राय सहित सभी थाना प्रभारी कार्यालय के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि आईपीएस सुश्री अंकिता शर्मा वर्ष 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। बेसिक ट्रेनिंग के बाद इन्होंने बतौर ट्रेनिंग पोस्टिंग जिला बलौदाबाजार में कार्य किया। इसके बाद रायपुर में सीएसपी आजाद चौक रायपुर में उन्हें पहली पोस्टिंग मिली , जहां सेवा करने बाद एडिशनल एसपी नक्सल ऑपरेशन जगदलपुर में पोस्टिंग होने पर इन्होंने नक्सल उन्मूलन के क्षेत्र में महिला अधिकारी होने के बाद भी बेहतरीन कार्य किया और कई मौकों पर वहां के जंगलों में टीम का नेतृत्व किया। इसके बाद सितंबर 2022 में इन्हे पुलिस अधीक्षक के रूप में अहम पोस्टिंग नवीन जिला खैरागढ़ के प्रथम पुलिस अधीक्षक के रूप में हुई , जहां इन्होंने अपनी सेवायें देकर जिला सक्ति के पुलिस अधीक्षक अधीक्षक के पद पर पदस्थ हुई है। आज करेंगी प्रेस कांफ्रेंस नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा कल गुरूवार को दोपहर साढ़े बारह बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के पत्रकारों से प्रेस कांफ्रेंस करेंगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें