Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने किया पदभार ग्रहण

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Jun 15, 2024
सरगुजा - जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक 2018 बैच के आईपीएस योगेश पटेल द्वारा आज जिले के पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया गया। सर्वप्रथम राजपत्रित पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक सरगुजा योगेश पटेल को पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत सम्मान किया गया। तत्पश्चात सलामी गॉर्ड द्वारा नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक कों सलामी दी गई। सलामी पश्चात पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा कार्यालय के विभिन्न शाखाओ का निरीक्षण कर कर कार्यालयीन गतिविधियों की समीक्षा की गई।‌ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा कार्यालय मे पदस्थ अधिकारियो कर्मचारियों कों कार्यालयीन कार्यों मे गतिशीलता लाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। पदभार ग्रहण करने के पश्चात राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियो/कर्मचारियों की बैठक लेकर परिचय प्राप्त कर जिले के वस्तुस्तिथि से अवगत होकर जिले मे सख्त क़ानून व्यवस्था बनाये रखने के दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सामान्य बैठक पश्चात पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज कार्यालय पहुंचकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग (भापुसे.) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से सौजन्य भेटकर पुष्प गुच्छ से सम्मान किया गया। पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा थाना/चौकी प्रभारियों कों जिले मे सख्त क़ानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु आसामजिक तत्वों एवं आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार कड़ी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही आमनागरिकों की शिकायतों पर तत्काल अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बताते चलें कि नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सरगुजा जिले की कमान सम्हालने से पूर्व पुलिस अधीक्षक जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही एवं कमांडेंट चौथी वाहनी सशस्त्र बल माना रायपुर मे अपनी सेवायें दे चुके हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें