Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: 17 अभ्यर्थियों द्वारा लिया गया नाम निर्देशन पत्र एवं 17 नाम निर्देशन पत्र हुए जमा,अब तक कुल 67 अभ्यर्थियों ने लिए नाम निर्देशन पत्र

जांजगीर-चांपा 27 अक्टूबर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के संदर्भ में जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्र के लिए आज 17 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिया गया एवं तीन विधानसभा क्षेत्रों से अभ्यर्थियों द्वारा 17 नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए। अब तक कुल 67 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी ने बताया कि आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 33 अकलतरा के लिए 06, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34 जांजगीर-चांपा के लिए 05 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 38 पामगढ़ के लिए 06 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया। अकलतरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 33 से श्री सुरेश कुमार सोनवानी, श्री चुन्नीलाल साहू, श्री सौरभ सिंह, श्री महेत्तर गोड़, श्री राजेश सिंह ध्रुवे, श्री त्रिपती नाथ कैवर्त्य, जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34 से श्री मोतीलाल देवांगन, श्री रामकुमार साहू, श्री ब्यास कश्यप, श्रीमती ज्योति सिंह, श्रीमती बीना साहू एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 38 पामगढ से श्री सरयू प्रसाद पूरे, श्री गोरेलाल बर्मन, श्री जोहन लहरे, श्री श्यामलाल बंजारे, श्री लक्ष्मी सिंह बंजारे, श्रीराम पप्पु बघेल ने नाम निर्देशन पत्र लिया। आज अकलतरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 33 से 03, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34 - जांजगीर-चांपा से 10 एवं पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 38 से 04 नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 33 - अकलतरा से श्रीमती सत्यलता मिरी, श्री आनंद प्रकाश मिरी, श्री सौरभ सिंह, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34 - जांजगीर-चांपा से, श्री परमेश्वर प्रसाद साण्डे, श्री रविन्द्र द्विवेदी, श्री विकास तिवारी, श्री राधेश्याम सूर्यवंशी ने दो, श्री जय किशन साण्डे, श्री नारायण प्रसाद चंदेल, श्री बिसाहू दास सूर्यवंशी, श्री बंसत कुमार साहू, श्री नीलम सोनी एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 38 - पामगढ़ से श्री मयाराम नट एवं श्री संतोष कुमार लहरे ने दो-दो नाम निर्देशन पत्र जमा किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें