Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: रायगढ़ की जनता का कर्ज नहीं चुका पाऊंगा - ओ०पी० चौधरी

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Dec 6, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायगढ़ - छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का मतगणना आज संपन्न हुआ , प्रदेश में भाजपा इस बार फिर बहुमत हासिल कर चुकी है। प्रदेश में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। पचपन सीटों के साथ बीजेपी प्रदेश में एक बार फिर से सरकार बनाने की स्थिति में है। बीजेपी ने जितने पूर्व मंत्रियों को मैदान में उतारा था , उनमें से लगभग सभी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है यानि भाजपा का ये दांव कारगर साबित हुआ है। वहीं प्रदेश के हाईप्रोफाइल सीट रायगढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी ओ०पी० चौधरी ने चौसठ हजार मतों से रिकार्ड बनाते हुये ऐतिहासिक जीत हासिल की है। उनके इस ऐतिहासिक जीत पर भारतीय जनता युवा मोर्चा अमोरा (महन्त) के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष भूपेन्द्र यादव (सोनू) ने उन्हें पार्टी की ओर से बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की है। बताते चलें रायपुर दक्षिण में भापजा के दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल अड़सठ हजार वोट से जीते और उनके बाद किसी नेता का सर्वाधिक लीड मिली तो वे हैं ओ०पी० चौघरी , जिन्हें चौसठ हजार से अधिक वोटों से जीत मिली है। जीत के बाद ओ०पी० चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि इस जीत के लिये मैं रायगढ़ की जनता को धन्यवाद देता हूं , ये सबके आशीर्वाद से संभव हुआ है। रायगढ़ की जनता , प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व और हमारे कार्यकर्ताओं ने ये चुनाव जिताया है। इसके लिये मैं रायगढ़ की जनता के लिये जितना भी करूं फिर भी उनका ये ऋण नहीं चुका पाऊंगा। मुख्यमंत्री पद को लेकर उन्होंने कहा कि मैं बहुत छोटा कार्यकर्ता हूं , मुझसे ऐसे बड़े-बड़े सवाल ना पूछें। मुझसे पहले कई बड़े नेता हैं , मैं एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं। बता दें कि ये वहीं ओपी चौधरी हैं जिनके रोड शो में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जनता से कहा था कि आप ओ०पी० को विधायक बनाईये , इसको बड़ा आदमी बनाने की जिम्मेदारी मेरी है। चुनावी घोषणा पत्र के संबंध में ओ०पी० चौधरी ने कहा कि रायगढ़ को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने पूरे पांच सालों तक जी तोड़ मेहनत करेंगे और बहुत आगे तक जायेंगे। रायगढ़ जिले की चार विधानसभा सीट में से तीन में भाजपा के हार के संबंध में ओपी चौधरी ने कहा कि आने वाले दिनों में हम इस पर मंथन करेंगे और बड़े सुधार के साथ पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में काम करेंगे। इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं के हार के संबंध में ओ०पी० चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पूरे पांच सालों तक छत्तीसगढ़ को लूटती रही , माफिया राज चलाते रही इसीलिये जनता ने उन्हें नकार दिया। मै अपनी इस जीत का पूरा श्रेय समस्त पार्टी कार्यकर्ता और रायगढ़ विधानसभा के तमाम जनता को देना चाहता हूं। संक्षिप्त परिचय - ओ०पी० चौधरी बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। रायगढ़ जिला के बायांग में इनका जन्म हुआ। वे महज आठ साल के थे , तभी पिता का साया इनके सिर से उठ गया। संघर्ष के बीच उन्होंने यूपीएससी क्रेक किया और आईएएस बने। महज तेईस साल की उम्र में वे आईएएस बने। वर्ष 2005 बैच के आईएएस रहे चौधरी सर्विस के दौरान अपने कामों की वजह से चर्चा में रहे। तेरह साल की सेवा के दौरान वे तीन जिलों दंतेवाड़ा , जाजंगीर-चांपा और रायपुर के कलेक्टर रहे। इसके अलावा उन्होंने जनसपंर्क विभाग के आयुक्त की भी जिम्मेदारी सम्हाली। सेवा के दौरान उन्होंने राज्य में ऐसी कई योजनाओं पर काम किया जिससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित किया गया। उन्होंने धुर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिला की पहचान एजुकेशन सिटी के रुप में स्थापित की। दंतेवाड़ा का एजुकेशन सिटी और प्रयास विद्यालय चौधरी की ही देन मानी जाती है। प्रयास विद्यालयों में नक्सल प्रभावित इलाकों के बच्चों को उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं की पढ़ाई के साथ ही रहने के लिये भी सुविधायें दी जाती है। एजुकेशन सिटी के लिये वर्ष 2011-12 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह ने उन्हें प्रधानमंत्री एक्सीलेंस अवॉर्ड से भी सम्मानित किया था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें