Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: पीएम मोदी ने छग को दिया सात हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उपहार

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Jul 8, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर - छत्तीसगढ़ की प्रगति के लिये कार्य करने को हम प्रतिबद्ध हैं , रेल , रोड , टेलीकॉम पर छग में भारत सरकार ने काम किया है। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण और बहुत बड़ा है। आज छत्तीसगढ़ को सात हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उपहार मिल रहा है। ये उपहार इंफ्रास्ट्रक्चर के लिये है , कनेक्टिविटी के लिये है। ये उपहार छत्तीसगढ़ के लोगों का जीवन आसान बनाने के लिये है , यहां की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिये है। उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजधानी स्थित साइंस कालेज मैदान में लगभग 7600 करोड़ रूपये के लागत की दस परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुये कही। पीएम ने यहां अंतागढ़ से रायपुर चलने वाली नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम ने कहा कि भारत सरकार के इन प्रोजेक्ट्स से यहां रोजगार के अनेकों नये अवसर भी बनेंगे। यहां के धान किसानों , खनिज संपदा से जुड़े उद्यमियों और टूरिज्म को भी इन प्रोजेक्ट्स से बहुत लाभ मिलेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि इनसे आदिवासी क्षेत्रों में सुविधा और विकास की नई यात्रा शुरू होगी। उन्होंने आगे कहा भारत में हम सभी का दशकों पुराना अनुभव यही है कि जहां इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर रहा , वहां विकास भी उतनी ही देरी से पहुंचा। इसलिये आज भारत उन क्षेत्रों में अधिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहा है , जो विकास की दौड़ में पीछे रह गये हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर यानि लोगों के जीवन में आसानी , इंफ्रास्ट्रक्चर यानि व्यापार कारोबार में आसानी , इंफ्रास्ट्रक्चर यानि रोजगार के लाखों नये अवसरों का निर्माण , इंफ्रास्ट्रक्चर यानि तेज विकास। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का एक और बहुत बड़ा लाभ है , जिस पर उतनी चर्चा नहीं होती। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का संबंध सामाजिक न्याय से भी है। जो सदियों तक अन्याय और असुविधा झेलते रहे , उन तक भारत सरकार आज ये आधुनिक सुविधायें पहुंचा रही है।पीएम ने कहा कि भारत सरकार ने यहां करीब साढ़े तीन हजार किमी लंबी नेशनल हाईवे की परियोजनायें स्वीकृत की हैं। इसमें सबसे लगभग तीन हजार किमी की परियोजनायें पूरी भी हो चुकी हैं। गरीब , दलित , पिछड़े और आदिवासियों की बस्तियों को आज ये सड़कें और रेल लाइनें जोड़ रही हैं। इन दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को , माताओं-बहनों को आज अस्पताल पहुंचने में सुविधा हो रही है। नौ वर्ष पहले छत्तीसगढ़ के बीस प्रतिशत से अधिक गांवों में किसी तरह की मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं थी , आज ये घटकर लगभग छह प्रतिशत रह गई है। इनमें से अधिकतर जनजातीय और नक्सल हिंसा से प्रभावित गांव हैं। गांवों को भी अच्छी फोर जी कनेक्टिविटी मिले , इसके लिये भारत सरकार सात सौ से अधिक मोबाइल टॉवर लगवा रही है। इनमें से करीब तीन सौ टॉवर का काम करना शुरू कर चुके हैं। आज छत्तीसगढ़ दो -दो इकोनॉमिक कॉरिडोर से जुड़ रहा है। रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर और रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर इस क्षेत्र का भाग्य बदलने वाले हैं। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम में संशोधन से छत्तीसगढ़ राज्य को बहुत लाभ हुआ है। इसके परिणामस्वरूप खनिज विकास और रोजगार सृजन को बड़ा बढ़ावा मिला है। वर्ष 2010-2014 की अवधि के दौरान छत्तीसगढ़ को रॉयल्टी भुगतान के रूप में 1300 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई , जबकि 2015-16 से 2020-21 की अवधि के दौरान एमएमडीआर अधिनियम के तहत यह राशि 2800 करोड़ रुपये थी। कौशल्या की भूमि में पीएम का स्वागत है - सीएम बघेल इस दौरान  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि यह हमारे लिये बहुत खुशी की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के दौरे में आये हैं। प्रभु राम के ननिहाल और माता कौशल्या की भूमि में मैं उनका स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री से हम अनेक मंचों में मिलते हैं , नीति आयोग आदि की बैठकों में भी उनसे मुलाकात होती है। उन्होंने कहा कि हम मांगे भी करते हैं , लेकिन उन्हें और दोहराना नहीं चाहता। सीएम बघेल ने आगे कहा कि मैं गडकरी जी के साथ भी बैठता हूं। हम उनसे जितना मांगते हैं , वो उससे ज्यादा ही देते हैं। हम तो मांगते ही रहेंगे , लेकिन और ज्यादा नहीं कहना चाहता हूं।‌ बस  इतना कहना चाहता हूं कि हमारा राज्य नवोदित राज्य है , इसलिये ज्यादा से ज्यादा मदद हमको मिलती रहे। गौरतलब है कि वर्ष 2019 में दूसरे कार्यकाल के लिये प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वायुसेना के विशेष विमान से आज पहली बार एकदिवसीय दौरे पर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पूर्व मुख्यमंत्री डा० रमन सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके पश्चात पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से साइंस कालेज मैदान स्थित सभास्थल के लिये रवाना हो गये। यहां सीएम बघेल ने हैलीपेड पर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात मंच पर भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के राजकीय गमछे और प्रदेश के कारीगरों द्वारा तैयार स्मृति चिन्ह और मिलेट्स की टोकरी भेंटकर पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां प्रदेशवासियों को 7600 करोड़ की दस परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों को 75 लाख कार्डों के वितरण की शुरुआत भी की। इस दौरान मंच पर पीएम मोदी समेत राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन , सीएम भूपेश बघेल , केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी , डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव , पूर्व सीएम रमन सिंह समेत अन्य नेतागण मौजदू थे। विजय संकल्प रैली में छग सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप छत्तीसगढ़ निर्माण में भाजपा की बड़ी भूमिका रही है। अगले पच्चीस साल छत्तीसगढ़ के लिये अहम है। छत्तीसगढ़ के विकास में एक पंजा दीवार बनकर खड़ा है , ये कांग्रेस का पंजा है जो आपसे आपका हक छीन रहा है। इस पंजे ने ठान लिया है कि वह छत्तीसगढ़ को लूट लूटकर नष्ट कर देगा। छत्तीसगढ़ वो राज्य है , जिसके निर्माण में भाजपा की प्रमुख भूमिका रही। छत्तीसगढ़ के लोगों को समझती है और जरूरतों को जानती है। उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुये कही। उन्होंने छत्तीसगढ़ी अंदाज में संबोधन शुरू करते हुये कहा - छत्तीसगढ़ महतारी , माता बम्लेश्वरी , माता दंतेश्वरी , माता महामाया , बाबा भोरमदेव ,बाबा गुरू घासीदास के पावन भूमि के जम्मो दाई-बहिनी , सियान मन ल मोर जय जोहार। उन्‍होंने बिलासपुर सड़क हादसे में मारे गये तीन भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देकर भाषण की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुये कहा - देश के हर भ्रष्टाचारी को कान खोलकर सुन लेना चाहिये कि अगर वो भ्रष्टाचार की गारंटी है , तो मोदी उन कार्रवाई की गारंटी है। भ्रष्टाचार करने वाले बचेंगे नहीं। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के कोर-कोर में करप्शन है। नक्सलवाद के समस्या से बाहर निकालने के हर प्रयास को देश देख रही हैं , देश मे नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या में 126 थी , अब 70 के आसपास है। ये बीजेपी है जो वायदा करती है उसे पूरा करके दिखती है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही गरीबों का मकान बन जायेगा। कोरोनकाल के समय हमने लाखो परिवार को मुफ्त राशन छत्तीसगढ़ के लाखों परिवार को दिया और आज भी दे रहे है। बीजेपी गरीब की चिंता करने वाली और कल्याण करने वाली परटी है , लेकिन कांग्रेस पार्टी गरीबो की सबसे बड़ी दुश्मन है। जब जब छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार रही तेजी से गरीबों के घर बने , कांग्रेस की सरकार बनते ही घर बनवाने की रफ्तार रोक दी गई। कांग्रेस सरकार चार साल में एक लाख घर भी नहीं बनवा पाई हैं, पड़ोसी राज्यो में गरीबो के लिये घर बन रहे है , लेकिन छत्तीसगढ़ गरीबो के घरों को रोक रखा है। यहाँ बीजेपी की सरकार बनेगी तो गरीबो का घर बनाने का काम ठीक किया जायेगा। पीएम मोदी ने कहा कि गंगाजी की झूठी कसम खाने का पाप कांग्रेस ही कर सकती है। गंगा जी की कसम खाकर इन्होंने एक घोषणा-पत्र जारी किया था और उसमें बड़ी-बड़ी बातें की थी। लेकिन आज उस घोषणा-पत्र की याद दिलाते ही कांग्रेस की याददाश्त ही चली जाती है। छत्तीसगढ़ से 36 वादे जो कांग्रेस ने किये थे , उसमें एक ये था कि राज्य में शराब बंदी की जायेगी। पांच वर्ष बीत गये लेकिन सच ये है कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ का शराब घोटाला कर दिया है और इसकी पूरी जानकारी अखबारों में भरी पड़ी है।पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार ही कांग्रेस की सबसे बड़ी विचारधारा है। यहां कोई विभाग नहीं है , जो संदेह के घेरे से बाहर है। कोल माफिया , रेत माफिया , भू-माफिया जैसे ना जाने कैसे-कैसे माफिया यहां फल-फूल रहे हैं। हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के जल-जीवन मिशन तक को इन्होंने नहीं छोड़ा। यहां सूबे के मुखिया से लेकर मंत्रियों पर घोटाले से गंभीर से गंभीर आरोप लगते रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ से चारों तरफ हर कोने से हर जुबान से एक ही आवाज उठ रही है। बदलबो...बदलबो... ये दारी कांग्रेस के सरकार ल बदलबो...। और इसी नये चुनावी नारे के साथ पीएम मोदी ने अपने भाषण को समाप्त किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें