Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: खाकी की चौपाल में पुलिस ने की ग्रामीणों के जिज्ञासा का समाधान

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Feb 23, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट दुर्ग - ग्राम करंजा (भिलाई) में पुलिस ने खाकी की चौपाल लगाकर ग्रामीणों को अपने बैंक से संबंधित कोई भी गोपनीय जानकारी किसी को ना देने , शराब पीकर गाड़ी ना चलाने , बच्चों को हमेशा हेल्पलाइन नंबर 1098 को याद रखने एवं दीदी - महतारियों ओ अपने कानूनी अधिकार को जानने संबंधित विस्तृत जानकारी दी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये उप पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति शिल्पा साहू ने अरविन्द तिवारी को बताया कि जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव , संजय ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) , अनंत साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण ) , श्रीमती मीता पवार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू के मार्गदर्शन में श्रीमती शिल्पा साहू उप पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू के द्वारा आज ग्राम पंचायत करंजा भिलाई में खाकी की चौपाल लगाई गई जिसमें ग्रामीण उपस्थित हुये। जहां उनकी समस्यायें , शिकायतों को उनसे पूछा गया और बच्चों को गुड टच - बैड टच एवं उनके मदद के लिये जारी किये गये हेल्पलाइन नंबर 1098 बताया गया। वहीं ग्रामीणों के द्वारा बहुत से कानूनों के बारे में जानने की जिज्ञासा प्रकट की गई। जहां उनको साइबर सुरक्षा , घरेलू हिंसा अधिनियम , टोनही प्रताड़ना अधिनियम , विभिन्न महिला संबंधी कानून एवं शासन के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। ग्रामीण को यातायात नियमों का पालन करना , डायल 112 के बारे मे बताया गया और ग्रामीणों के द्वारा भविष्य में आगे भी इस तरह की चौपाल गांव में करने की बात रखी की गई। इस खाकी के चौपाल कार्यक्रम में रक्षा टीम एवं चौकी जेवरा सिरसा के प्रभारी मुकेश सोरी और स्टाफ उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें