: बिलासपुर आईजी द्वारा वीवीआईपी - वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था पर रेंज स्तरीय कार्यशाला आयोजित
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर - आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रेंज के जिलों में होने वाले वीवीआईपी - वीआईपी प्रवास के दौरान सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के दृष्टिगत बद्री नारायण मीणा पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा आज रेंज पु.म.नि. कार्यालय बिलासपुर में संभाग के पुलिस राजपत्रित अधिकारियों , रक्षित निरीक्षक , जिला विशेष शाखा प्रभारी व अन्य अधिकारियां की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में रेंज के जिलों से राजपत्रित अधिकारियों के साथ अन्य अधिकारी शामिल हुये।इस कार्यशाला का शुभारंभ करते हुये बद्री नारायण मीणा पु.म.नि. बिलासपुर द्वारा वीवीआईपी - वीआईपी सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण पहलूओं तथा हेलीपेड सुरक्षा पर व्याख्यान दिया गया। पुलिस मुख्यालय एवं जिले के पुलिस अधीक्षकों द्वारा कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों को वीवीआईपी वीआईपी की बारीकियों से अवगत कराया गया। संतोष सिंह पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा कैम्प/सर्किट हाऊस व्यवस्था , हेलीपेड/एयरपोर्ट सुरक्षा विषय पर , प्रफुल्ल ठाकुर पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा , रायपुर द्वारा माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा से संबंधित बिन्दुओं पर , संजय शर्मा सहायक पुलिस महानिरीक्षक यातायात , पुलिस मुख्यालय , रायपुर द्वारा कारकेड व्यवस्था , मार्ग व्यवस्था से संबंधित तथ्यों पर तथा विजय अग्रवाल पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा द्वारा सभास्थल सुरक्षा , एन्टी सेबोटाज , महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र व सुरक्षा से जुड़ महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर उद्बोधन दिया गया। कार्यशाला में रेंज के जिलों से 27 अधिकारी उपस्थित रहे तथा अन्य 53 राजपत्रित अधिकारी वर्चुअली कार्यशाला में शामिल हुये। इस प्रकार कुल 80 अधिकारी इस कार्यशाला से लाभान्वित हुये। उपरोक्त कार्यशाला में संतोष सिंह पुलिस अधीक्षक बिलासपुर , विजय अग्रवाल पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा , श्रीमती दीपमाला कश्यप जोनल पुलिस अधीक्षक , विशेष शाखा बिलासपुर , राजेन्द्र जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर , श्रीमती गरिमा द्विवेदी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(आईयूसीएडब्ल्यू.) बिलासपुर व रेंज के जिलों से राजपत्रित अधिकारियों के साथ अन्य अधिकारी शामिल हुये।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन