Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: एसएसपी गर्ग के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों में आई कमी

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Dec 16, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट दुर्ग - जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग (भापुसे.) के नेतृत्व में संपत्ति संबंधी अपराधों के रोकथाम हेतु सामुदायिक एवं प्रिवेटिंव पुलिसिंग के तहत् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग अभिषेक झा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम अनुराग झा के मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाही करते हुये विगत दो माह 14/10/2023 से 14/12/2023 तक के आंकड़ों में कमी आई है , पूर्व के वर्ष 2022 में दिनांक 14/10/2022 से 14/12/2022 तक की तुलना में वर्तमान 2023 के 2 माह के आंकड़ों में अपराधों में 21% की कमी आई है। वर्ष 2023 में 14 अक्टूबर से 14 दिसंबर के मध्य 88 लाख से अधिक की राशि संपत्ति संबंधी अपराधों में बरामद की गई है , जो संपत्ति संबंधी अपराधों में तीन गुणा से ज्यादा की राशि बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है। वर्ष 2022 में दिनांक 14 अक्टूबर से 14 दिसंबर में एवम इस वर्ष में 14 अक्टूबर से 14 दिसंबर 2023 में संपत्ति संबंधी अपराधों की बरामदगी की तुलना में वृद्धि हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग की लगातार मॉनिटरिंग एवं कुशल नेतृत्व में दुर्ग पुलिस के द्वारा लगातार पेट्रोलिंग , बाइक पेट्रोलिंगक्ष, इवनिंग फूट पेट्रोलिंग , नाइट गश्त , प्रातः बैंक चेकिंग पेट्रोलिंग एवं गुंडे बदमाशो पर सख्त कार्यवाही कर अपराध में गिरावट लगातार जारी है। वहीं अपराधों के रोकथाम हेतु सामुदायिक एवं प्रिवेटिंव पुलिसिंग के तहत् लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें