Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: हिन्दू राष्ट्र निर्माण हेतु मंगला गौरी धाम में संगोष्ठी संपन्न

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर - श्री मंगलागौरी मंदिर धाम शंकराचार्य आश्रम पोड़ी रतनपुर में आज आदित्यवाहिनी , आनन्दवाहिनी , पीठ परिषद् के पदाधिकारियो एवं सदस्यों की हिन्दू राष्ट्र निर्माण के संबंध में विशेष बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में आनन्दवाहिनी के राष्ट्रीय संयोजिका एवं छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सीमा तिवारी ने संगठन के विषय में गुरुदेव भगवान के तीन मुख्य बिन्दुओं पर कार्य करने का आग्रह किया। जिसमें चयन - प्रशिक्षण - नियोजन , प्रत्येक हिन्दू परिवार से प्रतिदिन एक रूपये अंशदान व एक घंटा श्रमदान जिसका उपयोग उस क्षेत्र को स्वावलंबी बनाने में करना है। और तीसरी साप्ताहिक हनुमान चालीसा सेवा प्रकल्प। इसी तरह आदित्यवाहिनी के प्रदेशध्यक्ष टीकाराम साहू ने हिन्दू राष्ट्र अभियान को गांव-गांव से जोड़ने एवं वहाँ सनातन धर्म के संरक्षणार्थ धार्मिक कार्य करने पर बल दिया। आदित्यवाहिनी के बिलासपुर अध्यक्ष रोशन अवस्थी ने बिलासपुर नगर के गुरू भाई - बहनों को मंगला गौरी शंकराचार्य आश्रम से जुड़ने का आग्रह किया। बैठक में प्रस्ताव जो पारित हुआ उसमें धर्मसंघ - पीठ परिषद् बिलासपुर के संयोजक रविन्द्र केशरवानी नेहरू नगर , संयोजक प्रशांत पाण्डेय भारतीय नगर बिलासपुर को नियुक्त किया गया। आनन्दवाहिनी बिलासपुर के नेहरू नगर परिक्षेत्र अध्यक्ष श्रीमती अनिता केशरवानी को नियुक्त किया गया।बैठक में आनन्दवाहिनी के संयोजक एवं श्रीसुदर्शन संस्थानम् शंकराचार्य आश्रम के प्रमुख श्रीमति सीमा तिवारी , आदित्यवाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष टीकाराम साहू , प्रशांत पाण्डेय , जवाहर लाल पाण्डेय , रोशन अवस्थी , श्रीमति गीता तिवारी , पूर्णिमा दुबे , माधुरी शर्मा , अंजू शर्मा , गीता शर्मा , मीनाक्षी शर्मा , विनय दुबे , रंजीता शर्मा , बलराम मिश्रा , सनत पाण्डेय , कुलदेव बघेल सहित संगठन के कई सदस्य उपस्थित थे। उक्ताशय की जानकारी पीठ परिषद् के प्रांतीय प्रचार प्रसार सचिव रमेश शर्मा श्रीमंगला गौरी मंदिर धाम शंकराचार्य आश्रम ने दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें