: नीट परीक्षा में प्रथम प्रयास में सफल रही शौर्या राठौर
Mukesh Kumar Bharti
Fri, Jun 16, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर-चांपा - मूलतः जांजगीर-चांपा निवासी सुश्री शौर्या राठौर ने नीट यूजी 2023 की परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही 575 / 720 अंक अर्जित कर परिवार और राठौर समाज को गौरवान्वित की हैं। शौर्या आगे डाॅक्टर बनकर मानवता की सेवा करना चाहती हैं। बचपन से ही मेधावी छात्रा शौर्या राठौर बारहवीं सीबीएसई की 12 वीं की परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक हासिल कर राठौर परिवार को गौरवान्वित की है। शासकीय महाविद्यालय चांपा के पूर्व प्राध्यापक ( वाणिज्य ) एवं उनके अभिन्न मित्र शशिभूषण सोनी ने बताया कि मित्र धनंजय राठौर की सुपुत्री सुश्री शौर्या राठौर बचपन से ही प्रतिभाशाली छात्रा हैं। उनके पिताश्री धनंजय राठौर जनसंपर्क संचालनालय रायपुर में पदस्थ हैं जबकि उनकी मां श्रीमति रोशनी राठौर आकाशवाणी केंद्र , रायपुर में कम्पीयर के रुप में कार्यरत हैंं। शौर्या की बहन कुमारी सौम्या महाराष्ट्र ( मुम्बई ) से लाॅ की पढ़ाई कर रही हैं । शौर्या प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा रही हैं। सुश्री शौर्या राठौर ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय बड़ों के मार्गदर्शन , आशीर्वाद और अपने परिवार जनों के स्नेह , शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया हैं। शौर्या को उनके इस उपलब्धि पर परिवारजन , रिश्तेदारों , दोस्तों सहित समाज के लोगों बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। बेटी बचाओं और बेटी पढ़ाओं की चांपा नगर सह-संयोजिका एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता श्रीमति संगिता-सुरेश पाण्डेय , शशिप्रभा सोनी , श्रीमति शांता गुप्ता , रजनी-सिद्धनाथ सोनी , मीनाक्षी-मोहन सोनी ने बालिका कि प्रशंसा करते हुये उन्हें बधाई दी है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन