Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: एसपी विजय अग्रवाल ने मोबाइल धारकों को किया मोबाइल वितरित

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चाम्पा - जिला पुलिस ने राज्य एवं दीगर राज्यों से लगभग 23 लाख रुपये कीमती 162 नग गुम मोबाइल किया बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भापुसे) द्वारा पुलिस लाईन जांजगीर में मोबाइल धारकों को मोबाइल वितरित किया गया। मोबाइल पाकर आम नागरिकों के चेहरे में मुस्कुराहट देखने को मिली। इन मोबाइल धारकों द्वारा अपनी एंड्रॉइड फोन के गुम होने की सूचना थानों में दिया गया था , जिसका पता तलाश व खोजबीन साइबर सेल जांजगीर द्वारा किया जा रहा था। सीईआईआर पोर्टल जो गुम मोबाईल की जानकारी हेतु भारत सरकार द्वारा लाॅच किया गया है , के माध्यम से कुल 13 मोबाईल बरामद कर मोबाईल स्वामी को सुपुर्द किया गया। इस अभियान के तहत जांजगीर चाम्पा जिले के अलावा बिलासपुर , कोरबा , रायगढ़ , रायपुर , दुर्ग , सक्ती एवम अन्य स्थानों से गुम मोबाइलो को बरामद किया गया। मोबाइल धारकों को अपने मोबाइल फोन मिलने की कोई उम्मीद नही थी लेकिन पुलिस द्वारा सायबर सेल की तकनीकी सहायता से बरामद कर मोबाइल धारक को वापस किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपील की है कि अपने मोबाइल को सम्हाल कर रखें , यदि गुम या चोरी होती है तो तत्काल दस्तावेज के साथ थाना जाकर सूचना देवें। ज्यादातर मोबाइल हाट बाजार , मेला , मंड़ई में गुम होते है , ऐसे जगहों पर अपने मोबाइल का उपयोग ध्यान से करने हेतु सुझाव दिया गया। यदि किसी व्यक्ति को रास्ते मे कोई मोबाइल गिरा हुआ मिले तो उसे तत्काल नजदीकी थाने में जमा करने और अच्छे नागरिक होने का परिचय देने हेतु सुझाव दिया गया। कोई दुकानदार बिना बिल दिये जिसमे ईएमईआई ना लिखा हो उसे कतई ना खरीदें , हो सकता है वो मोबाइल चोरी का हो या किसी अन्य घटना में उपयोग किया गया हो , इस बात का भी सुझाव दिया गया। इसी तारतम्य में उपस्थित लोगो को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सायबर क्राईम एवं सायबर फ्राड से संबंधित जानकारी देते हुये इससे बचाव का उपाय बताया गया तथा अभिवक्ति एप डाउनलोड करा कर उसकी उपयागिता के बारे एवं महिला सुरक्षा संबंधित जानकारी दिया गया। उक्त कार्यवाही में सायबर सेल जांजगीर चाम्पा के अधिकारी/कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें