Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिस सहायता केंद्र हिरमी का विधिवत उद्घाटन

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Oct 25, 2024
बलौदाबाजार भाटापारा - अपराध नियंत्रण , कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु हिरमी में स्थापित पुलिस सहायता केंद्र का पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने विधिवत रोजनामचा लेखन कार्य प्रारंभ कर उद्घाटन किया। गौरतलब है कि ग्राम हिरमी, सुहेला थाना क्षेत्र के सबसे बड़े ग्रामों की श्रेणी में आता है। यहां अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र भी स्थापित है , जिसमें स्थानीय एवं दीगर राज्यों से काफी संख्या में श्रमिक कार्य करते हैं। इसके साथ ही यह ग्राम हिरमी व्यापारिक दृष्टिकोण से भी क्षेत्र में एक प्रमुख ग्राम की श्रेणी में आता है। स्थानीय क्षेत्रवासियों द्वारा भी काफी समय से हिरमी में पुलिस सहायता केंद्र खोले जाने की बात प्रकाश में लाई जा रही थी। उक्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुये अपराध में नियंत्रण तथा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु ग्राम हिरमी में आज पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा पुलिस सहायता केंद्र हिरमी का उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सहायता केंद्र में विधिवत रोजनामचा लेखन कार्य प्रारंभ कर पुलिस सहायता केंद्र हिरमी का विधिवत कार्य प्रारंभ किया गया। पुलिस सहायता केंद्र में सहायक उप निरीक्षक कमलेश्वर प्रसाद ठाकुर को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है , साथ ही प्रधान आरक्षक संत कुमार बिंझवार , चार आरक्षक सहित कुल 06 पुलिस स्टाफ की तैनाती पुलिस सहायता केंद्र हिरमी में की गई है। इसके अतिरिक्त पुलिस सहायता केंद्र हिरमी में ग्राम कुथरौद , हिरमी , बरड़ीह , मोहरा , सकलोर , भालेसुर , फुण्डहरडीह , सेम्हराडीह , पत्थरचुवा , रेंगाडीह , भोथाडीह , परसवानी , कसहीडीह एवं पेण्ड्री को समाहित किया गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में लगभग बारह वर्ष पहले ग्राम हिरमी में पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किया गया था , किंतु उसमें स्थाई पुलिस स्टाफ की तैनाती नहीं की गई थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें