Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: पुलिस अधीक्षक ने ली अपराध एवं शिकायत की समीक्षा बैठक

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा - जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक महोदय विजय अग्रवाल द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियों का पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आज अपराध समीक्षा बैठक आहूत की गई। जिसमें मीटिंग के दौरान अधिकारियों को गंभीर अपराधों एवं महिला संबधि अपराधों के फरार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर प्रकरण का निकाल करने , जिले में अवैध शराब बिक्री , जुआ / सट्टा , आर्म्स एक्ट , एनडीपीएस एक्ट एवं थाना/ चौकी क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही थाना क्षेत्र में निवासरत कोटवारों की बैठक लेने के लिये निर्देशित किया गया। इस बैठक में अनिल सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , निकोलस खलखो उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय , श्रीमती सविता दास उप पुलिस अधीक्षक अजाक , शैलेन्द्र पाण्डेय उप पुलिस अधीक्षक एवं जिले के थाना / चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें