Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: धोखाधड़ी मामलों में सक्रियता से कार्य करें - सरगुजा आईजी

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Feb 9, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट सरगुजा - धोखाधड़ी धारा 420 भादसं के मामलों में पीड़ितों को न्याय दिलाने एवं आरोपियों की धरपकड़ की कार्रवाई हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में आज पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग द्वारा रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों की वर्चुअल मीटिंग ली गई। इस मीटिंग के दौरान रेंज आईजी द्वारा धोखाधड़ी धारा 420 भादसं के मामलों में जिलेवार विस्तृत समीक्षा करते हुये लंबित मामलों के निराकरण करने हेतु सभी पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। आईजी सरगुजा रेंज द्वारा वर्चुअल मीटिंग के दौरान कहा गया कि धोखाधड़ी 420 भादसं के लंबित मामलों के जांचकर्ता अधिकारी/विवेचक विशेष रूचि लेकर ऐसे मामलों का समयावधि में निराकरण करें। उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी से पीड़ितों को मदद मिलने में तभी संभव होगा जब आरोपियों के गिरफ्तारी सुसंगत साक्ष्यो को एकत्रित कर मामलों का अभियोग पत्र शीघ्रता से माननीय न्यायालय में पेश किया जावेगा। आईजी द्वारा सख्त निर्देश दिया गया कि धोखाधड़ी को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित कर नई तकनीकी का उपयोग करते हुये व अपने सूचना तंत्र को मजबूत बनाकर सक्रियता से कार्य करें। उन्होंने कहा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिये। क्यों ना आरोपी दिगर राज्यों में ही छिपा हो , उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु हर संभव प्रयास किया जावे। रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों के साथ-साथ प्रकरण के विवेचकों को भी निर्देश दिये गये कि धोखाधड़ी 420 भादसं के मामलों के संबंध में आगामी समीक्षा बैठक के दौरान धोखाधड़ी के मामलों का अधिक से अधिक निकालकर आरोपियों की गिरफ्तारी कर विवेचना पूर्ण करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि धोखाधड़ी के मामलों में विवेचना कर रहे विवेचकों द्वारा किसी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर उनके विरुद्ध विधि अनुकूल कार्रवाई की जावेगी। पुलिस अधीक्षक अपने इकाई के धोखाधड़ी 420 भादसं के मामलों की स्वयं समीक्षा कर निराकृत करावे। इस वर्चुअल मीटिंग में रेंज के सभी पुलिस अधीक्षक व राजपत्रित अधिकारी शामिल रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें