Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: सरगुजा आईजी ने किया नक्सल प्रभावित क्षेत्र का दौरा

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Aug 6, 2023
सरगुजा - रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग (भा.पु.से.) आज पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उमेद सिंह (भा.पु.से.) के साथ पथरीले रास्तों से होकर थाना सामरी पाठ अंतर्गत झारखंड बॉर्डर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम चुनचुना-पुंदाग पहुंचे। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सेवा दे रहे जवानों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र मैं तैनात पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवानों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के मध्य नजर रखते हुये नक्सल प्रभावित क्षेत्र में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के संबंध में रूप रेखा तैयार कर रणनीति बनाई। पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र पहुंचने के पश्चात तैनात जवानों से रूबरू होते हुये कहा कि आपकी लगन मेहनत व आम जनता के लोगों के सेवा भावना बहुत ही प्रेरणादायक है। पुलिस के जवानों पर आमजन का विश्वास कम नहीं होना चाहिये , इसी उद्देश्य के साथ हमें साथ मिलकर कार्य करना है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुये कार्य कर रहे हैं , निश्चित ही इस क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियां सहित अन्य कारकों से आप सभी परिचित हैं। भुताही सीआरपीएफ कैंप का निर्माण होने से हमें निश्चित ही नक्सली गतिविधियों को जीरो टॉरलेंस करने में सक्षम होंगे। पिछले कुछ वर्षों में प्रतिहिंसा की गतिविधियां कम हुई है और हमने शांति स्थापित करने में सफलता पाई है। उन्होंने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि हमें अपने-अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभाने और एक दूसरे की मदद करते हुये उनका हाथ थामें। उन्होंने कहा जिला पुलिस बल के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो रहा है। जिला बलरामपुर में नक्सल उन्मूलन एवं शांति सुरक्षा व्यवस्था कायम करने में जिले में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है जिससे पूरे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित है। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उमेद सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश कुमार ठाकुर , उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन डी.के.सिंह , रक्षित निरीक्षक बलरामपुर विमलेश देवांगन सहित सीआरपीएफ एवम् जिला बल के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें