Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: सार्वजनिक राशन दुकान से चांवल चोरी करने के दस आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा - दो अलग अलग प्रकरणों में सार्वजनिक राशन दुकान से ताला काटकर चांवल चोरी करने के छह विधि विरूद्ध संघर्षरत बालकों सहित कुल दस आरोपियों को नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से चारों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं प्रकरण में शामिल विधि से संघर्षरत छह आरोपियों को किशोर न्यायालय ने बाल सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी अमित कुमार कर्ष ने थाना नवागढ़ आकार रिपोर्ट दर्ज कराया कि गत दिवस 21 जुलाई की रात्रि अज्ञात चोरो के द्वारा पीडीएस दुकान दहिदा से ताला काटकर चांवल चोरी कर लिया गया है , जिस पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 274/24 धारा 305 , 331(4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। इसी प्रकार ग्राम बरबसपुर के सरपंच के द्वारा भी रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि ग्राम बरबसपुर स्थित सार्वजनिक राशन दुकान में 21 जुलाई की रात्रि अज्ञात चोरों के द्वारा चांवल चोरी कर लिया गया है , जिस पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 275/24 धारा 305 , 331(4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुये अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये मशरूका की पतासाजी हेतु विवेक शुक्ला (आईपीएस) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया। इसी क्रम में नवागढ़ पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये मशरूका का पतासाजी की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिलते ही थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर राजेंद्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा ग्राम बरबसपुर एवं दाहिदा रवाना हुई और घटनास्थल का मुआयना किया गया। जहां घटनास्थल पर पिकअप के चक्के के निशान दिखाई दे रहे थे , इसी संदेह के आधार पर की घटनास्थल में चोरी करते समय चांवल को पिकअप में ले जाया गया होगा इस तथ्य को पुख्ता करने के लिये आसपास सीसीटीवी खोजा गया। ग्राम बरबसपुर के एक दुकान में लगा सीसीटीवी से यह स्पष्ट हुआ कि रात्रि लगभग दो बजे एक सफेद रंग का पिकअप और एक काला रंग का स्कार्पियो साथ चलते दिखाई दिया। थाना नवागढ़ की टीम द्वारा सायबर सेल जांजगीर के साथ मिलकर लगभग पचास सीसीटीवी को जांचा गया जो उक्त पिकअप को बम्हनीडीह , चांपा , कोरबा की ओर जाते देखा गया। कोरबा में जाकर पता करने पर धनेश साहू के पास काला रंग का स्कार्पियो होना पता चला और धनेश साहू पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जाना पता चला। संदेह के आधार पर धनेश साहू को अभिरक्षा में लेकर थाना नवागढ़ टीम और सायबर टीम के द्वारा पूछताछ किया गया। आरोपी धनेश साहू अपने साथी मनीष यादव , मनिकुमार शाह , लक्ष्मी दास महंत एवं अन्य छह विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक तथा अन्य साथी के साथ घटना को अंजाम देना बताया। दाहिदा और बरबसपुर में भी चांवल आने की जानकारी मिलने पर अपने साथियों के साथ दोनो जगह चोरी करने का प्लान बनाया। पिकअप और स्कार्पियो में सभी लोग दाहिदा और बरबसपुर गये, जहां पर बैटरी वाला कटर मशीन से ताला को काटकर दाहिदा से 30 बोरी चांवल और बरबसपुर से 49 बोरी चांवल चोरी किये। आरोपियों से एक पिकअप काला रंग का स्कार्पियो , चोरी हुये 79 बोरी चांवल और घटना में प्रयुक्त कटर मशीन बरामद किया गया है। प्रकरण के आरोपियों को घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किये जाने तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं प्रकरण में शामिल छह विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय पेश किया , जहां से उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। उक्त प्रकरण में डीएसपी अनिल कुर्रे , थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक भास्कर शर्मा , एसआई पारस पटेल सायबर सेल प्रभारी , सउनि विवेक सिंह , प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा , विवेक सिंह , आरक्षक अर्जुन यादव , रोहित कहरा , सिदार सिंह पैकरा , आनंद ठाकुर , शहबाज खान सायबर सेल जांजगीर एवं महिला प्रधान आरक्षक स्वाति गिरोलकर , जनक कश्यप , टूकेशवर डडसेना , कुलदीप , बलराम यादव सहित थाना नवागढ़ स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपीगण - धनेश साहू निवासी मानिकपुर कोरबा , मनीष यादव निवासी बुधवारी कोरबा , मनिकुमार शाह पथर्री पारा कोरबा और लक्ष्मी दास महंत मानिकपुर कोरबा (छत्तीसगढ़)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें