Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: बैक का कर्मचारी बताकर किओस्क बैंक का आईडी दिलाने के नाम पर ठगी कर लाखो रुपया वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार

*⏺️आरोपी निर्मल चंद्रा उम्र 24 साल साकिन उच्चभिट्टी थाना कोसीर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़* *⏺️आरोपी के विरूद्ध धारा 420,34 भादवी के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर* ⏩मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी हीराराम केवट निवासी सोठी दिनांक 16.12.23 को रिपोर्ट दर्ज कराया की आरोपी अपने आप को बैंक का कर्मचारी बताते हुए अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर किओस्क बैंक का आईडी दिलाने के नाम पर फोन पे के माध्यम से 10000/₹ एवं नगदी 10000/₹ कुल 20000 रूपया लिया है। और आईडी नहीं दिलाने पर आरोपी निर्मल चंद्रा के संबंध मे पता करने पर पता चला की आरोपी बैंक का कर्मचारी नहीं है आरोपी द्वारा प्रार्थी के अन्य साथियो से भी आईडी दिलाने के नाम पर पैसा लिया है की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 111/23 धारा 420,34 भादवी कायम कर विवेचना मे लिया गया। ⏩ विवेचना के दौरान आरोपी निर्मल चंद्रा को सकुनत से पकड़ कर हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर कुल 1,08,839/ रूपया लेना बताया, जुर्म स्वीकार करने तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 17.12.23 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया। प्रकरण के अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पातासाजी जारी है मिलने पर शीघ्र गिरफ्तारी कार्यवाही की जावेगी। ⏩उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक माणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी बम्हनीडीह सउनि बीरेंद्र सिंह एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें