Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: युवती से छेड़खानी करने वाला आरोपी जेल दाखिल

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Dec 8, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर युवती से छेड़खानी करने के आरोपी को पचपेड़ी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये पचपेड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थियां ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक गत माह दस नवंबर को अपने घर के मोहल्ले खुद बोर में पानी भरने गई थी। पानी भरकर वापस घर लौट रही थी , तभी गांव के चंद्रकांत साहू रोककर हाथ पकड़कर इज्जत लेने के नियत से छेड़खानी करने लगा। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पचपेडी मे अपराध क्रमांक 387/2023 धारा 354 ,506 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना कार्यवाही के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी चन्द्रकांत साहू को मोपका बिलासपुर से दबिश देकर पकड़ा गया। धारा सदर अपराध पाये जाने पर पचपेड़ी पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल बिलासपुर भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय , उपनिरीक्षक पिल्लू राम मंडावी , आरक्षक प्रीतम मरावी , किशन राय का विशेष योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपी - चंद्रकांत साहू पिता गौरीशंकर साहू उम्र 20 वर्ष निवासी लोहर्सी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें