Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: सुरक्षा व्यवस्था के दौरान ग्रामीणों के हमले से तेरह पुलिसकर्मी चोटिल , गंभीर रूप से घायल एक रायपुर रेफर

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Oct 17, 2024
सरगुजा - ग्राम हरिहरपुर तहसील उदयपुर मे आज 17 अक्टूबर को क़ानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंध कों देखते हुये जिला प्रशासन , पुलिस एवं वन अमला द्वारा ग्राम हरिहरपुर उदयपुर मे सुरक्षा व्यवस्था का निर्धारण किया जा रहा था। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों कों शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु समझाईश दी जा रही थी , प्रसाशनिक अमला लगातार ग्रामीणों कों क़ानून व्यवस्था कों प्रभावित ना करते हुये बातचीत करने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन इस दौरान ग्रामीण डंडा , फरसा , गुलेल , तीर धनुष लेकर प्रशासनिक अमला का विरोध कर क़ानून व्यवस्था को अपने हाथो मे लेते हुये पुलिस एवं अन्य सुरक्षा मे लगे जवानों पर अचानक हमला कर दिये। ग्रामीणों के हमले से रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत , निरीक्षक आशा तिर्की , निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे , उप निरीक्षक सेतराम गही , सहायक उप निरीक्षक मंजू रानी जिला बलरामपुर , उप निरीक्षक प्रेम सागर खुटिया थाना लखनपुर , उप निरीक्षक भागवत नायकर पत्थलगांव जिला जशपुर , उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज , आरक्षक रामनरेश लकड़ा रक्षित केंद्र अम्बिकापुर , महिला आरक्षक सरला टोप्पो रक्षित केंद्र अम्बिकापुर , पूनम पैकरा थाना अम्बिकापुर , आरक्षक शैलेश सिंह और आरक्षक भोला राम राजवाड़े सहित कुल तेरह पुलिसकर्मी घायल हुये हैं। वहीं आरक्षक भोला राम राजवाड़े को गंभीर प्रवृत्ति का चोट होना पाये जाने पर अग्रिम ईलाज हेतु रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर रेफर किया गया है। इस हमले में चोटिल सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का ईलाज किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें