Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: आबकारी एक्ट में जप्त हजारों लीटर शराब का किया गया नष्टीकरण

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा - विभिन्न थानों से विगत पांच वर्षों में आबकारी एक्ट के तहत कुल 23 प्रकरणों में जप्त 10753.02 लीटर शराब का विधिवत नष्टीकरण किया गया। शराब नष्टीकरण हेतु करने हेतु कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा टीम का गठन किया गया था। थाना के मालखाना में अधिक मात्रा में जप्ती शराब रखे होने से थाना भवन में स्थान का अभाव हो गया था ,, अब नष्टीकरण किये जाने से पर्याप्त स्थान की उपलब्धता हुई है। इन थानों में शराब के नष्टीकरण होने से थाना का वातावरण साफ सुथरा एवं दुर्गंध मुक्त हो गया है। पुलिस मीडिया ग्रुप से इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गत संध्या रक्षित केन्द्र जांजगीर मैदान में जिले के विभिन्न थानों में छ.ग. आबकारी अधिनियम 1915 के धारा 34(2) में जप्त मदिरा को नष्टीकरण करने हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जांजगीर के आदेश क्रमांक/आबकारी/अपराध/5502/23 दिनांक 12 मई 2023 के माध्यम से श्रीमती कमलेश नंदनी साह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व , यदुमणी सिदार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा , सहायक आयुक्त आबकारी जांजगीर , निरीक्षक लखेश केंवट , मनीष सिंह परिहार , उनि सनत , सुरेश ध्रूव का टीम गठित किया गया था। गठित टीम एवं पंचानों के समक्ष थाना प्रभारी जांजगीर , सारागांव , पामगढ़ , चांपा के द्वारा प्रस्तुत सूची के अनुसार कुल 35 प्रकरणों जिसमें थाना जांजगीर का 01 प्रकरण में 3456 लीटर , थाना सारागांव के 01 प्रकरण में 6842.88 लीटर , थाना पामगढ़ के 09 प्रकरण में 182 लीटर एवं थाना चांपा के 24 प्रकरण में 272.140 लीटर कुल 10753.02 लीटर शराब का विधिवत् नष्टीकरण किया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान अनिल सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , श्रीमती कमलेश नंदनी साहू अनुविभागीय अधिकारी राजस्व , यदुमणि सिदार अनुविभागीय अधिकारी चाम्पा , सहायक आयुक्त आबकारी एवं गठित टीम के सदस्यों के अतिरिक्त अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें