: छेड़छाड़ के वाद विवाद पर हत्या करने के तीन आरोपी जेल दाखिल
Mukesh Kumar Bharti
Sun, Jun 18, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
सक्ती - बहन से छेड़छाड़ की वाद विवाद पर भाई की हत्या करने के दो युवतियों समेत तीन आरोपियों को जैजैपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये जैजैपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सतरूपा तारम ने अरविन्द तिवारी को बताया गत दिवस 17 जून को प्रार्थिया बिदया रात्रे पिता सुकालू रात्रे उम्र 18 वर्ष निवासी सेन्दरी भाठापारा थाना जैजैपुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी बहन दिव्या रात्रे को आरोपी रामनारायण सुल्तान नरवा नहाने जाते समय छेडखानी किया था। मृतक एकलब्य को दिव्या के द्वारा बताये जाने पर मृतक एकलब्य आरोपी के घर मेरी बहन को क्यों छेडखानी किया है पूछने व समझाने गया था। तब आरोपी रामनारायण सुल्तान अपने घर से टंगिया लेकर निकला और माँ बहन की गाली देते हुये मृतक को टंगिया से बायें कान के बगल में सिर के पास टंगिया से वार किया। आरोपी की बहन समारीनबाई एवं कुमारीबाई भी हाथ मुक्का व डण्डा से मृतक को मारने लगे। मृतक की बहन प्रार्थिया बिदया के द्वारा बीच बचाव करने पर समारीन बाई एवं कुमारी के द्वारा बाल पकडकर हाथ मुक्का से एवं डण्डा से मारने लगे। मृतक एकलब्य को तीनो आरोपी गणो द्वारा टंगिया , हाथ मुक्का व डण्डा से मारने से वह घायल होकर घटनास्थल पर ही गिर गया। जिसे डॉयल 112 के सहयोग सेवा सी०एच०सी जैजैपुर लाये थे , जिसे डॉक्टर द्वारा मृत होना बताये जाने पर प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 97/23 धारा 302 , 294 , 506 , 323 , 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एम०आर० अहिरे ( भा०पु० से०) द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपीयों की शीघ्र गिरफ्तारी करने निर्देशित किये जाने पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति गायत्री सिंह (रा०पु० से०) एवं मौके पर उपस्थित श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती तसलीम आरिफ के मार्गदर्शन एवं कुशल दिशा निर्देशन पर थाना जैजैपुर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रार्थिया , गवाहों का कथन घटनास्थल का निरीक्षण किया जाकर प्रकरण सदर के आरोपीगण रामनारायण सुल्तान पिता धनेश्वर सुल्तान उम्र 22 वर्ष , कुमारी बाई पिता धनेश्वर सुल्तान उम्र 20 वर्ष , समारीनबाई पति अजय निराला उम्र 19 वर्ष सभी निवासी ग्राम सेन्दरी भाठापारा थाना जैजैपुर जिला सक्ती को उसके सकूनत से तलब कर घटना के संबंध में बारिकी से पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया। जो अपने - अपने मेमोरेण्डम कथन में अपराध घटित करना स्वीकार किये है। घटना में प्रयुक्त टांगी , लकड़ी का बेडी एवं बांस का डण्डा को आरोपियों के द्वारा पेश करने पर जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध अपराध सिद्ध सबूत पाये जाने पर जैजैपुर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में समस्त थाना जैजैपुर थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन