Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: तीन दिवसीय कांग्रेस राष्ट्रीय महाधिवेशन का हुआ समापन

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Feb 27, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर - छत्तीसगढ़ के राजधानी में तीन दिवसीय आयोजित कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के तीसरे और समापन दिवस पर आज सभी नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया। मजबूत कांग्रेस , बुलंद भारत - खड़गे अपने समापन संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मेहमाननवाजी के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जमकर तारीफ की। खड़गे ने कहा कि जिस शानदार तरीके से छत्तीसगढ़ में उन्हें प्यार मिला और डेलिगेट्स का ख्याल रखा , उसके लिये उन्हें बधाई देते हैं। अपने छोटे से समापन संबोधन में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यकर्ताओं को मजबूत कांग्रेस, बुलंद भारत..का नारा दिया। खड़गे ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ विचारधारा की लड़ाई तीव्र करनी होगी होगी। एकजुट होकर कांग्रेस लड़ने को तैयार हैं , भारत जोड़ों यात्रा से यही हमें संदेश मिला है। उन्होंने कहा कि निजीकरण , महंगाई , बेरोजगारी का मुकाबला करना होगा। उन्होंने कहा कि मिक्स इकोनामिक पर चलना होगा। पूंजीवादी शक्तियों से देश को बचाना है। वहीं किसानों की आर्थिक उत्थान पर जोर देते हुये उन्होंने कहा कि कृषि में और आर्थिक निवेश करना होगा। कांग्रेस अधिवेशन में किसानों के लिए प्रस्ताव जो यहां रखा गया था , उसका समर्थन करते हैं। कांग्रेस अधिवेशन में जातिगत जनगणना को जरुरी बताया। खड़गे ने कहा कि आर्थिक सामनता के लिये जनगणना जरूरी है। खड़गे ने अपने संबोधन में कांग्रेस का अर्थ कार्यकर्ताओं को समझाते हुये कहा कांग्रेस का मतलब है कि त्याग और बलिदान , कांग्रेस का मतलब का सेवा और समर्पण। कांग्रेस का मतलब है कि निर्भयता और निडरता और कांग्रेस का मतलब है हिंदुस्तान। मित्र का साथ और मित्र का विकास - प्रियंका गांधी इसी कड़ी में प्रियंका गांधी ने भी लोगों को संबोधित करते हुये केंद्र पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान एक दिन में 27 रुपये कमा रहा है , लेकिन प्रधानमंत्री का मित्र प्रतिदिन 1600 करोड़ कमा रहा है। उन्होंने कहा कि पहली बार छत्तीसगढ़ आई हूं। यहां के सीएम बघेल ने कई बार निमंत्रण दिया था , लेकिन आ नहीं पाई थी लेकिन आज आकर बहुत खुशी हो रही है। हमारे कांग्रेस का इतना बड़ा अधिवेशन आपके प्रदेश में चल रहा है। आपके प्रदेश की सुंदरता के बारे में सुना था , छत्तीसगढ़ प्रदेश से मेरे परिवार का बहुत लगाव है। प्रियंका ने कहा कि इस प्रदेश में सामूहिकता की पुरानी परंपरा है। इस देश का संविधान भी सामूहिकता की भावना से ही बना हुआ है। ये संविधान एक सामूहिक परंपरा पर आधारित है और कांग्रेस पार्टी इस संविधान को बचाने का काम कर रही है। संविधान सभी को समान मौका देता है , इज्जत से जीने का , अपने धर्म को निभाने का मौका देता है. संविधान को मजबूत रखने के लिये मीडिया , न्यायपालिका और संसद है। अगर ये तीनों कमजोर होते हैं, तो आपको आपका अधिकार हक नहीं मिलता है। प्रियंका गांधी ने कहा कि आज इस देश की परिस्थितियों को समझने की जरूरत है। इस देश की सरकार ने मीडिया को दबाकर रखा है , न्यायपालिका पर सरकार दबाव बनाती हैऔर संसद पर मुद्दों को दबाने की कोशिश होती है। उन्होंने कहा कि आपने अखबारों में पढ़ा होगा छत्तीसगढ़ में लगातार ईडी , आईटी के छापे नेताओ और कार्यकर्ताओं पर पड़ रहे है। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री पूरे देश में नाम बना रहे हैं। देश भर में छत्तीसगढ़ का नाम हो रहा है , इसीलिये केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ को दबाना चाहती है। छत्तीसगढ़ की सरकार किसी के दमन से नहीं रुकेगी , ये आपका विकास करने के लिये सत्ता में आई है। प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में छत्तीसगढ़ का नाम हो रहा है , इसीलिए केंद्र सरकार एजेंसियों को भेजकर प्रदेश को दबाने की कोशिश कर रही है। हम सभी को समझना पड़ेगा हमारी देश में क्या स्थिति चल रही है। अगर प्रदेश की नीतियां आपको बचाती नहीं , तो केंद्र की नीतियां आपको खत्म कर डालती।प्रियंका गांधी ने कहा कि गौतम अडानी को बैंकों से 80 हजार करोड़ रुपये का लोन दे रही है , लेकिन किसानों को लोन देने के नाम पर केंद्र सरकार हाथ उठा लेती है। इस देश मे सरकार गरीब आदमी की सुनवाई नहीं कर रही है। केंद्र में प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा का एक एक कार्यकर्ता अडानी को बचाने का और उसके पक्ष में बात करता है। प्रियंका गांधी ने तंज कसते हुये कहा कि सबका साथ और सबका विकास का नारा अब मित्र का साथ और मित्र का विकास पर बदल गया है। आने वाले समय में प्रदेश ने चुनाव है , चुनाव से पहले कई बातें सामने आयेंगी। धर्म की बात , संप्रदाय की बात , लेकिन आप अपनी बात करिये। इस प्रदेश की सरकार आपके लिये काम कर रही है। छत्तीसगढ़, राजस्थान और हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है. इन प्रदेशों में कांग्रेस और भाजपा के सरकारों का अंतर दिखता है। ये तपस्वियों की पार्टी है - राहुल गांधी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संबोधित करते हुये कहा कि कन्याकुमारी से श्रीनगर तक हमने भारत जोड़ो यात्रा की। हम हर मौसम में एक साथ चले , बहुत कुछ सीखने को मिला। राहुल गांधी ने कहा मैंने सदन में एक उद्योगपति पर हमला बोला कि कैसे अडानी छह नंबर से एक नंबर पर पहुंच गये , सारे मंत्री अडानी की रक्षा करने लग गये। कहते हैं कि जो अडानी पर कुछ बोलता है वो देशद्रोही हो जाता है। जब तक अडानी की सच्चाई नहीं निकलेगी हम रुकेंगे नहीं।आजादी की लड़ाई ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ हुई थी , वो भी एक कंपनी थी , उसने भी भारत का सारा धन हड़प लिया था और अब वापिस इतिहास दोहरा रहा है। ये तपस्वियों की पार्टी है और चार महीने में पार्टी में, देश में एक नई जान आ गई। ये तपस्या रुकनी नहीं चाहिए, इस तपस्या में सभी को शामिल होने है। उन्होंने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से आग्रह किया कि जल्द ही तपस्या का प्लान बनाईये , इस प्रोग्राम को हम चलायेंगे , अपना खून पसीना देंगे। धान का एमएसपी 2800 रूपये - भूपेश बघेल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि तीन दिन हमारा राष्ट्रीय अधिवेशन रहा , इसमें छह महत्वपूर्ण फैसले हुये हैं। सीएम बघेल ने एक बड़ी घोषणा करते हुये कहा है कि चुनाव से पहले किसानों को धान का एमएसपी 2800 रुपये मिलेगा। इस घोषणा के साथ ही लोगों ने कका जिंदा हे का नारा लगाया। इस आमसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , प्रियंका गांधी , केसी वेणुगोपाल , शैलजा कुमारी , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , अशोक गहलोत , प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और मंत्रीमंडल के सदस्यगण मंच पर मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें