Thursday 6th of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: मोटर सायकल चोरी के दो आरोपी जेल दाखिल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा - रात के समय घर के बाहर रखे मोटर सायकल चोरी करने के दो आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करते हुये जांजगीर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी दीपक कहरा उम्र 23 वर्ष निवासी केरा रोड जांजगीर गत एक अगस्त को खाना खाकर अपने घर में सो गया था , तथा अपने मोटर सायकल बजाज पल्सर को घर के सामने रखा था। सुबह लगभग छह बजे उठकर देखा तो मोटर सायकल को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 521/2023 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटनास्थल के आसपास में लगे सीसीटीवी फूटेज को बारिकी से देखा गया। सीसीटीवी के आधार पर संदेही समीर लदेर उम्र 19 वर्ष निवासी आईबी रेस्ट हाउस के पास जांजगीर और अमृत दास उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड नं 19 इंद्रानगर जांजगीर को हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किया गया। पूछताछ में उनके द्वारा उक्त वाहन मोटर सायकल को चोरी करना स्वीकार किये जाने से आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक नग मोटर सायकल पल्सर CG - 11 सीडी -2373 बरामद किया गया। उनके विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से जांजगीर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव , प्रधान आरक्षक मोहन साहू एवं कोतवाली थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें