Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: वन विभाग में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने के दो आरोपी जेल दाखिल

बलौदाबाजार भाटापारा - बेरोजगार युवक को वन विभाग में सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर अलग - अलग स्थानो एवं किस्तों में 8,00,000 रूपये की ठगी करने के दो आरोपियों को चौकी गिरौदपुरी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इस ठगीकाण्ड का खुलासा करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया प्रार्थी लेखराम साहू निवासी ग्राम बरपाली द्वारा चौकी गिरौदपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी शांतनु एवं मन प्रसाद द्वारा वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर मुझसे ठगी किया गया है। इसके लिये प्रार्थी द्वारा आरोपियों को अलग-अलग स्थानों एवं किस्तों में कुल 8,00,000 रूपये की रकम दिया गया , किंतु प्रार्थी का शासकीय नौकरी नहीं लगा। इस पर प्रार्थी लेखराम द्वारा रुपये वापस करने के लिये आरोपियों को बार-बार कहा गया , किंतु आरोपियों द्वारा पैसा वापस ना कर केवल आश्वासन देते हुये बहाने बनाकर बार-बार घुमाया गया। इस प्रकार आरोपियों द्वारा वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थी को झांसा देते हुये 8,00,000 रूपये की ठगी किया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी गिरौदपुरी थाना गिधौरी में अपराध क्र. 194/2024 धारा 420 , 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में चौकी गिरौदपुरी की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी शांतनू एवं मनप्रसाद को हिरासत में लिया गया , जिससे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी को वन विभाग में नौकरी लगाने का लालच देते हुये उससे 8,00,000 रुपये रकम लेना स्वीकार किया गया। विवेचना क्रम में आरोपियों द्वारा कई अन्य बेरोजगार युवाओं से भी शासकीय विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने का पता चला है , जिसके संबंध में जांच कार्रवाई जारी है। प्रकरण में आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से चौकी गिरौदपुरी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी गिरौदपुरी पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपीगण - शांतनू उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम मड़वा पुलिस चौकी गिरौदपुरी और मनप्रसाद उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कुर्राहा थाना कसडोल जिला बलौदाबाजार भाटापारा (छत्तीसगढ़)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें