Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: अनैतिक देह व्यापार करने वाले दो आरोपी सहित एक महिला तथा संचालिका जेल दाखिल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही करते हुये अवैध अनैतिक देह व्यापार करने वाले दो आरोपियों सहित एक महिला और संचालिका को अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत विधिवत गिरफ्तार कर चाम्पा पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार साइबर सेल एवं थाना चाम्पा पुलिस को गत दिवस 11 दिसंबर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जगदल्ला चाम्पा में एक महिला द्वारा अपने घर में अवैध रूप से देह व्यापार का संचालन कर अवैध रूप से लाभ कमा रही है। मुखबिर की सूचना पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जांजगीर प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में टीम गठित कर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपीगणों को महिला के साथ आपत्तीजनक स्थिति में पाया गया , जिनके कब्जे से अनैतिक धंधे के पैसे 3940 रूपये के साथ आपत्तिजनक वस्तुयें एवं दो नग मोबाईल बरामद की गई। घटनास्थल से दो मोटर सायकल कीमती 21000 रूपये बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 588/2023 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक ब्यपार निवारण अधिनियम 1956 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना कार्यवाही के दौरान आरोपी निर्मल प्रसाद बरेठ निवासी दारंग थाना चाम्पा , राजेन्द्र खोबरागड़े निवासी उमरेल रोड़ दिगोरी , सक्करदारा नागपुर (महाराष्ट्र) , संचालिका एवं एक महिला के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पायें जाने से उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर चाम्पा पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही एसडीओपी प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में किया गया। जिसमें निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी सायबर सेल , निरीक्षक मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी चाम्पा , सउनि तीजराम जांगड़े थाना चाम्पा , सउनि मुकेश पाण्डेय , प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह , महिला आरक्षक दिब्या सिंह सायबर सेल एवं महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल , आरक्षक गौरी शंकर राय , नितिन द्विवेदी थाना चाम्पा का सराहनीय योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपीगण - निर्मल प्रसाद बरेठ उम्र 29 वर्ष निवासी दारंग थाना चाम्पा , राजेन्द्र खोबरागड़े उम्र 44 वर्ष निवासी उमरेल रोड़ दिगोरी , सक्करदारा नागपुर (महाराष्ट्र) , संचालिका एवं एक महिला।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें