Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: पीकअप वाहन की लूटपाट के दो आरोपी जेल दाखिल

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Jun 5, 2024
सरगुजा - जिला पुलिस द्वारा जारी अभियान ऑपरेशन विश्वास के तहत पीकअप वाहन की लूटपाट कर दो लाख रूपये की मांग करने के मामले मे दो आरोपियों को थाना धौरपुर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं मामले मे शामिल अन्य दो आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ऑपरेशन विश्वास के तहत आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों की लगातार धरपकड़ की जा रही है। इसी क्रम में प्रार्थी अंजय टोप्पो निवासी करदोनी थाना लुन्ड्रा द्वारा विगत दिवस 30 मई को थाना धौरपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 29 मई को प्रार्थी अपने ड्राइवर विवेक यादव के साथ शादी का सामान पीकअप वाहन मे लोड कर शंकरगढ़ पहुंचाने गया था। वापस आते समय पीकप वाहन मे 18 नग सरई लकड़ी का सिल्ली लेकर वापस आ रहा था। इसी बीच 30 मई को देर रात स्कार्पियो वाहन मे सवार पारस सिंह , जवाहिर आयाम एवं अन्य 02 व्यक्तियों द्वारा उक्त पीकअप वाहन को ओवरटेक कर स्कार्पियो वाहन कों सामने अड़ा कर ड्राइवर के साथ मारपीट करने पर ड्राइवर मौका देखकर फरार हो गया। ड्राइवर के भाग जाने पर आरोपी पारस एवं जवाहिर प्रार्थी को अपने स्कार्पियो वाहन मे बैठाकर ले गये एवं अन्य दो आरोपियों द्वारा पीकअप वाहन को लेकर मौके से भाग गये और पारस एवं जवाहिर प्रार्थी को परसा मे छोड़कर मौक़े से फरार हो गये। बाद मे आरोपियों द्वारा प्रार्थी कों मोबाइल फ़ोन से धमकी देते हुये दो लाख रुपये की मांग की जाने लगी। मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना धौरपुर मे अपराध क्रमांक 45/24 धारा 394 , 34 भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपियों का पता तलाश समेत लूटी गई पीकअप वाहन की भी तलाश किया जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम के सतत प्रयास से आरोपी पारस सिंह एवं जवाहिर आयाम की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया। आरोपियों द्वारा पूछताछ मे अपना नाम पारस सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी करसी नवापारा प्रतापपुर जिला सूरजपुर एवं जवाहिर आयाम उम्र 32 वर्ष निवासी करसी नवापारा प्रतापपुर जिला सूरजपुर का होना बताये। आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपियों के निशानदेही पर नरसिंगपुर जंगल थाना राजपुर जिला बलरामपुर से लूटा गया बिना नंबर पीकप वाहन मय 18 नग सरई लकड़ी का सिल्ली जप्त किया गया। मामले की सूचना वन परिक्षेत्राधिकारी लुन्ड्रा को अग्रिम कार्यवाही हेतु दी गई है। आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन सीजी/15/सीडब्ल्यू/2317 कों जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत होना पाये जाने पर आरोपियों कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं। इस सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी धौरपुर निरीक्षक कैलाश मिर्रे , साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मोरध्वज देशमुख , थाना प्रभारी लुन्ड्रा उप निरीक्षक सम्पत पोटाई , सहायक उपनिरीक्षक अजीत मिश्रा , सहायक उप निरीक्षक रामधनी राम , देवनारायण यादव , प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान , सुधीर सिंह , रुस्तम , अमरसाय मिंज , जगसाय मरकाम , आरक्षक मनीष सिंह , सुयश पैकरा , सामुसाय , सुशील मिंज , दिलेश्वरचंद , सयनाथ लकड़ा , मुनेश्वर पन्ना , दीपक पाण्डेय , हेमंत लकड़ा , अनिल मरावी शामिल रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें