Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: स्कूल से कीमती सामान चोरी करने के दो आरोपी जेल दाखिल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा - मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर स्कूल से चार लाख रुपये कीमती लैपटाप , प्रोजेक्टर , सीपीयू चोरी के दो आरोपियों को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस चोरीकांड का खुलासा करते हुये चांपा एसडीओपी मधुमणि सिदार ने बताया प्रार्थी जी० एल० चौहान व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमंदा ने थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि गत 16 जून को आईसीटी लैब को खोले थे जहां सभी समान व्यवस्थित था। उसके बाद 27 जून को पुन: लैब को देखे तब लैब में रखा लैपटाप , कि बोर्ड एवं माउस मनिटर प्रोजेक्टर नहीं था। इन सभी सामानों कै कोई अज्ञात व्यक्ति चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चाम्पा में अपराध 300/23 धारा 457 , 380 , 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी राजेन्द्र बरेठ उम्र 22 वर्ष और हेमंत श्रीवास उम्र 19 वर्ष निवासी कोसमंदा को घटना के संबंध में बारिकी से पूछताछ किया गया। उन्होंने उक्त घटना दिनांक को चोरी करना स्वीकार किये। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान पांच नग लैपटाप , एक नग प्रोजेक्टर , एक नग सीपीयू , एक नग वाई फाई जुमला कीमती चार लाख रुपये एवं घटना में प्रयुक्त एक लोहे का रॉड एवं पेचकस बरामद कर लिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से चांपा पुलिस ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार , उप निरीक्षक भुनेश्वर प्रसाद तिवारी , प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर , आरक्षक ईश्वरी राठौर , माखन साहू , डिकेश्वर साहू , नितीन द्विवेदी , रूपनारायण बरेठ का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें