Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने की पुलिस पदक की घोषणा

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Jan 27, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर - गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के 39 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को वीरता पदक , विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किये जाने की घोषणा की गई है। इसमें 26 वीरता पदक , 02 राष्ट्रपति पुलिस पदक और 11 पुलिस पदक दिये जायेंगे। इन्हें मिलेगा पुलिस वीरता पदक भारत सरकार ने हेमन्त कुमार पटेल उप निरीक्षक बलौदाबाजार , मालिक राम निरीक्षक कांकेर , सुक्कू राम सउनि नारायणपुर , संतोष चंदन प्रधान आरक्षक नारायणपुर , साकेत कुमार बंजारे उपनिरीक्षक हाल निरीक्षक बीजापुर , भुवन सिंह बोरा प्लाटून कमाण्डर हाल कंपनी कमाण्डर 21वीं वाहिनी छसबल बालोद , संजय पाल उप निरीक्षक बीजापुर , धरम सिंह तुलावी उप निरीक्षक बीजापुर , विरेन्द्र कंवर उप निरीक्षक बीजापुर , पतिराम पोड़ियामी उप निरीक्षक बीजापुर , दिलीप कुमार वासनिक प्लाटून कमाण्डर एसटीएफ , शहीद रमेश जुर्री प्रधान आरक्षक बीजापुर , शहीद रमेश कोरसा आरक्षक बीजापुर , शहीद सुभाष नायक आरक्षक बीजापुर , शहीद रामदास कोर्राम आरक्षक एसटीएफ , शहीद जगतराम कंवर आरक्षक एसटीएफ , शहीद सुख सिंह आरक्षक एसटीएफ , शहीद रमाशंकर सिंह आरक्षक एसटीएफ , शहीद शंकर नाग आरक्षक एसटीएफ , शहीद किशोर एण्ड्रिक सहायक आरक्षक बीजापुर , शहीद सनकूराम सोढ़ी सहायक आरक्षक बीजापुर , शहीद बोसाराम करटामी सहायक आरक्षक बीजापुर , धरम सिंह तुलावी उप निरीक्षक बीजापुर , शिव कुमार रामटेके प्रधान आरक्षक बीजापुर , छन्नू राम पोयाम आरक्षक बीजापुर , गौतम कोरसा आरक्षक बीजापुर को वीरता पदक देने की घोषणा की है। विशिष्ट सेवाओं के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक अमित कुमार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक , गुप्तवार्ता , पु.मु नवा रायपुर और कन्हैया लाल ध्रुव पुलिस उप महानिरीक्षक , नक्सल अभियान , पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर को पुलिस पदक दिया जाना है। सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक डी.आर. आंचला सेनानी 14वीं वाहिनी छसबल धनोरा जिला बालोद , नेहा पाण्डेय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई , येशेश्वरी येरेवार उप पुलिस अधीक्षक एसबी , पु.मु. रायपुर , टीकाराम कुर्रे सहायक सेनानी 22वीं वाहिनी भीरागांव कांकेर , महेश शुक्ला एपीसी 6वीं वाहिनी छसबल रायगढ़ , जेम्स लकड़ा कंपनी कमाण्डर 2री वाहिनी छसबल, सकरी-बिलासपुर , ओम प्रकाश साहू उप निरीक्षक-अ, पु.मु. नवा रायपुर , उदय सिंह सिदार प्रधान आरक्षक 15वीं वाहिनी बीजापुर , महेन्द्र कुमार पाठक उप निरीक्षक हाल जिला नारायणपुर , मनोज कुमार साहू सहायक उप निरीक्षक जिला बस्तर , देवी शरण सिंह प्रधान आरक्षक विआशा, पु.मु. नवा रायपुर को पदक दिया जाना है। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने पदक से विभूषित सभी पुलिस अधिकारियों , कर्मचारियों और उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनायें दी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें