Thursday 4th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: पशु क्रूरता के प्रति संवेदनशीलता एवं संरक्षण कानून विषय पर कार्यशाला का आयोजित

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Nov 25, 2024
रायपुर - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, रायपुर संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्लयू रायपुर श्रीमती ममता देवांगन की उपस्थिति में पशुओं पर होने वाली क्रूरता के प्रति संवेदनशीलता एवं पशु संरक्षण कानून विषय पर आज एक दिवसीय कार्यशाला यातायात मुख्यालय , कालीबाड़ी रायपुर में आयोजित की गई। इस कार्यशाला में रायपुर जिले के समस्त थानो से लगभग सौ अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति रही। उक्त कार्यशाला में मीत आसर क्रुएल्टी रिस्पांस लीगल एडवाइजर एंड एसोसिएट डायरेक्टर , पेटा इंडिया एवं डॉ किरण आहूजा मैनेजर ऑफ़ वेगन प्रोजेक्ट द्वारा पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पशु क्रूरता कानून पर प्रशिक्षण , पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के प्रावधान , भारतीय सुरक्षा संहिता 2023 में पशुओ से सम्बंधित प्रावधान तथा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 विषय पर विस्तृत बिंदुवार जानकारी दी गई। पेटा इंडिया के मीत आसर ने बताया की किसी व्यक्ति के दिमाग में आपराधिक प्रवृत्ति पनपती है तो सबसे पहले वह जानवरों पर क्रूरता करता है , जिसमें उसे मज़ा आने लगता है। इसके बाद जब उसकी हिम्मत बढ़ने लगती है तो वह किसी अन्य व्यक्ति के विरुद्ध गंभीर अपराध कर बैठता है। डॉ किरण आहूजा ने बताया की बेजुबान जानवर भी हमारी सामाजिक और प्राकृतिक इको सिस्टम के अभिन्न हिस्सा हैं , अतः उनका संरक्षण हमारा दायित्य है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू रायपुर श्रीमती ममता देवांगन ने बताया कि विभिन्न जीवो के प्रति संवेदनशीलता किसी व्यक्ति का स्वाभाविक गुण है , इस नाते हमें पशु संरक्षण पशु सम्बंधित कानूनों का गंभीरतापूर्वक पालन करना चाहिये। उक्त कार्यशाला में पशु के प्रति क्रूरता की शिकायते प्राप्त होने पर अपनाई जाने वाली कानूनी प्रक्रिया , पशुओं के प्रति क्रूरता की रोकथाम के लिये पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के प्रासंगिक प्रावधान , पशुओं को ले जाते समय क्रूरता , काम करने वाले तथा प्रदर्शन में उपयोग किये जाने वाले पशुओ के प्रति क्रूरता , पशु वध और मांस की दुकान में क्रूरता , पशुधन के प्रति क्रूरता , वन्य जीवों के प्रति किये जाने वाले अपराध , पशुओ के व्यापार सम्बंधित प्रावधानो पर विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त कार्यशाला में रायपुर जिले से उप पुलिस अधीक्षक , विभिन्न थानों के थाना प्रभारी तथा प्रत्येक थाने से विवेचना अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें