: सेना भर्ती की दौड़ का 20 दिसंबर 2023 को छठा दिन छत्तीसगढ़ के 33 जिलों के युवाओं ने लिया हिस्सा
Mukesh Kumar Bharti
Thu, Dec 21, 2023
जांजगीर-चांपा 20 दिसंबर 2023/ सेना भर्ती की दौड़ का 20 दिसंबर 2023 को छठा दिन को छत्तीसगढ़ के 33 जिलों के युवाओं ने ट्रेड्समैन ट्रेड (आठवीं पास और दसवीं पास), तकनीकी ट्रेड और क्लर्क ट्रेड में शामिल हुए। उम्मीदवारों ने एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करने में बहुत उत्साह और शारीरिक दृढ़ता दिखाई और जिसमें से 231 युवाओं ने दौड़ पास की। अग्निवीर सेना भर्ती में अब तक कुल 5,558 उम्मीद्वारों ने अपनी उपस्थिति दी और 2,001 उम्मीद्वारों ने दौड़ पास की है। दौड़ पास उम्मीदवार शारीरिक प्रवीणता, कागजी कार्यवाही और मेडिकल की प्रक्रिया में शामिल हो रहें है। सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि हवलदार सर्वेक्षक स्वलेखक (HAV SAC) की भर्ती प्रक्रिया 22 दिसंबर 2023 को होनी है। इसमें मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य के युवा शामिल होंगे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन