: यूथ मुस्लिम कमेटी कोरबा ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,छाल की मस्जिद में हुए आपत्तिजनक घटना पर कार्यवाही हेतु की गई मांग
Mukesh Kumar Bharti
Tue, Dec 13, 2022
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को लिखे पत्र में यूथ मुस्लिम कमेटी कोरबा ने बताया की ग्राम बोजिया के मस्जिद में असामाजिक तत्वों के द्वारा सुवर का कटा हुआ सिर व आपत्तिजनक पत्र फेका गया। रायगढ़ जिले के स्वच्छ वातावरण में नफरती माहौल बनाने का प्रयास किया गया। यह घटना मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावना को आहत करने वाला है। छत्तीसगढ़ राज्य एक शांतिप्रिय राज्य है जहा विभिन्न जाति, धर्म, समुदाय के लोग आपस में भाईचारे के साथ निवास करते है एवं गंगा जमुनी तहजीब का पालन करते हैं।
*कमेटी ने कहा प्रदेश में मुस्लिम समाज के खिलाफ हो रही साजिश स्लीपर सेल दे रहे घटना को अंजाम।*
कमेटी ने कहा ग्राम बोजिया की मस्जिद में घटित घटना पहली ऐसी घटना नहीं है जो मुसलमानो के विरुद्ध राज्य के अंदर चल रहे नापाक साजिशों का प्रमाण है। ऐसे और भी घटनाएं पिछले कुछ वर्षो में राज्य में घट चुकी है जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करते हुए कोई बड़े घटना को अंजाम दिए जाने का प्रयास भी राज्य के कई इलाकों में किया जा चुका है। जिसका स्पष्ट प्रमाण अक्टूबर माह वर्ष 2021 में कवर्धा क्षेत्र में एक साजिश के तहत मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाया गया। जिसमे जांच के दौरान साजिश का खुलासा भी हो चुका है। राज्य में मुस्लिम समुदाय के विरुद्ध होने वाली घटनाओं में जो इजाफा हुआ है निश्चित तौर पर एक मुहिम और सोची समझी रणनीति के तहत राज्य में मुस्लिम विरोधी ताकतें स्लीपर सेल के माध्यम से अपने जड़ो को मजबूत कर रही है। जिससे राज्य के हर कोने में जनता के बीच मुस्लिमो के विरुद्ध एक विरोध की मानसिकता पैदा की जा सके।
कमेटी ने कहा की छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिक अमन पसंद है। भाई चारे से गंगा जमुनी तहजीब से रहना पसंद करते है। मुस्लिम समुदाय के लोग भारत के संविधान के प्रति देश के प्रति वफादार है। आज इतनी घटना समुदाय के विरुद्ध घटित हो रही है। जिससे मुस्लिम समाज अक्रोशित है। मुस्लिम समुदाय ऐसे स्थिति में भी कानून के सहारे न्याय पाने में विश्वास रखते है। समुदाय यह उम्मीद करता है की आज की यह विध्वंशक स्थिति कानून और प्रशासन के दखल से स्थिर होगी और उन्हें राज्य में अमन चैन से जीवन यापन का मौका मिलेगा। परंतु कानून और प्रशासन के दखल से भी ऐसे मुस्लिम विरोधी स्लीपर सेल मुस्लिम समुदाय की मस्जिदों पर हमला करके, समुदाय के विरुद्ध साजिश करके, सोशल मीडिया के माध्यम से जहर घोल कर, किसी न किसी माध्यम से समुदाय के विरुद्ध माहौल तैयार करने का प्रयास कर रहे है।
यूथ मुस्लिम कमेटी कोरबा ने पत्र के माध्यम से ग्राम बोजिया में घटित घटना और राज्य में मुस्लिम समुदाय के विरुद्ध कुछ वर्षो में घटित घटना पर ध्यानाकर्षण कराते हुए मांग की है की छत्तीसगढ़ राज्य में मुस्लिम समुदाय के विरुद्ध हो रही साजिशो और स्लीपर सेल की गहन जांच पड़ताल कर कार्यवाही की जाए ताकि मुस्लिम समुदाय राज्य के भीतर स्वच्छ वातावरण में गंगा जमुनी तहजीब और भाईचारे के साथ जीवन यापन कर सके।
प्रेषक
यूथ मुस्लिम कमेटी जिला कोरबाTags :
विज्ञापन
विज्ञापन