: जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 28 दिसंबर को
Wed, Dec 27, 2023
कोरबा 26 दिसंबर 2023/कलेक्टर श्री सौरभ कुमार की अध्यक्षता में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 28 दिसंबर 2023 को दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में कोरबा जिले के वृहद जलाशयों एवं लघु जलाशयों में जल भराव की स्थिति, खरीफ सिंचाई उपलब्धि तथा रबी सिंचाई लक्ष्य का निर्धारण, खाद-बीज एवं कीटनाशक की उपलब्धता आदि अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। उक्त बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।
: विकसित भारत संकल्प यात्रा से लोगो को मिल रही योजनाओं की जानकारी
Wed, Dec 27, 2023
कोरबा 24 दिसंबर 2023/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से आज विकासखंड कोरबा के ग्राम दोंदरो, बेला में विकासखंड कटघोरा के ग्राम छिंदपुर और दर्री में, पोडी उपरोडा ब्लॉक के मड़ई, लमना में, करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम खुटाकुढ़ा में, सुअरलोट में, विकासखंड पाली के ग्राम चैतमा और कांजीपाली (नवागांवखुर्द) में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर लगाया गया। शिविर में पहुँचे लोगो को केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें योजनाओं की जानकारी दी गई। यहाँ शिविर मोदी की गारंटी प्रचार वाहन के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया गया। जिसे बड़ी संख्या में लोगो ने देखा।
इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के वाहन के पहुचने पर ग्रामीण द्वारा स्वागत किया गया। युवतियों, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति देकर लोगो का मनोरंजन किया। शिविर में उपस्थित अधिकारियों द्वारा आम नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए और उन्हें योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया भी। योजनाओं की पात्रता को लेकर यहां उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। बेहरचुआ में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सुपोषण सहित महिलाओं और बच्चों के शारिरिक विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों,बेटी बचाओ अभियान की जानकारी दी गई। बेटियों को शिक्षा से जोड़ने के लिये प्रेरित किया गया। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में सस्ती और अच्छी जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने के साथ बीपी, शुगर की जाँच भी कराई गई। जिले के चिन्हित ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं जानकारी देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जा रहा है। जहां पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया एवं जरूरतमंद लोगों को आवेदन फार्म भरवाए जा रहे हैं। शिविर स्थल पर सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।*धनगांव,चोटिया,नवापारा सहित अन्य स्थानों में शिविर आज*
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 25 दिसंबर 2023 को विकासखंड कोरबा के ग्राम धनगांव में 10 बजे से, अजगरबहार में दोपहर 2 बजे से, विकासखंड कटघोरा के ग्राम पंडरीपानी में 10 बजे से और डिंडोलभाठा में 2 बजे से, पोडी उपरोडा ब्लॉक के परला में 10 बजे से, चोटिया में दोपहर 2 बजे से, करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम नवापारा में 10 बजे से, बोतली मे 2 बजे से, विकासखंड पाली के ग्राम बारीउमराव में 10 बजे से और सपलवा (नवागांवखुर्द) में दोपहर 2 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया है।
: श्रीसुदर्शन संस्थानम् के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को किया धर्मसभा में आमंत्रित
Wed, Dec 27, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टरायपुर - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में पुरी शंकराचार्यजी संगठन के प्रांतीय कार्यालय श्री सुदर्शन संस्थानम् के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रायपुर के श्री सुदर्शन संस्थानम शंकराचार्य आश्रम रावांभाठा में पुरी शंकराचार्यजी के सानिध्य में 07 जनवरी 2023 को आयोजित विशाल हिन्दू राष्ट्र धर्मसभा में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री साय ने संस्थान के सदस्यों को आमंत्रण के लिये धन्यवाद दिया और धर्मसभा में निश्चित रूप से शामिल होने की बात कही। बताते चलें हिन्दुओं के सार्वभौम धर्मगुरु एवं श्रीगोवद्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज का 05 जनवरी 2024 से पंचदिवसीय रायपुर आगमन हो रहा है। प्रतिदिन प्रातःकालीन सत्र में दर्शन , दीक्षा , धर्म - राष्ट्र -अध्यात्म से संबंधित परिचर्चा एवं सायं सत्र में संगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित है। दस जनवरी को पुरी शंकराचार्यजी सायं मेल से कलकत्ता के लिये रवाना हो जायेंगे। इसी बीच 07 जनवरी को दोपहर बारह बजे शंकराचार्यजी के सान्निध्य में विशाल हिन्दू राष्ट्र धर्मसभा का आयोजन रावांभाठा में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री को निमंत्रण देने गये टीम में आदित्यवाहिनी छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सीमा तिवारी , आदित्यवाहिनी प्रदेशाध्यक्ष टीकाराम साहू , श्रीमती चित्ररेखा साहू , सुनीता साहू और चंदेश्वर पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि आज से लगभग दो वर्ष पूर्व चातुर्मास्य के अवसर पर श्रीगोवर्द्धन मठ पुरी से पूज्य शंकराचार्य जी ने आगामी साढ़े तीन वर्षों ( 42 माह ) में भारत को हिन्दू राष्ट्र के रूप में उद्भाषित होने की घोषणा की थी। उपरोक्त घोषणा के क्रियान्वयन हेतु लगभग आधा समय बीत चुका है अतः बचे हुये समय में समस्त सनातनी धर्मावलंबियों से अपेक्षा है कि अपने अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर पुरी शंकराचार्यजी के मार्गदर्शन में कार्य करते हुये अपने कार्यक्षेत्र को सुसंस्कृत, सुरक्षित, सम्पन्न, सर्वहितप्रद, सेवा परायण व्यक्ति एवं समाज के समूह के रूप में परिवर्तित करें , यही सशक्त हिन्दू राष्ट्र निर्माण की आधारशिला होगी। महाराजश्री द्वारा नेपाल को हिन्दू राष्ट्र के रूप में उद्भाषित कर दिया गया है तथा इसी परिपेक्ष्य में भारत भी हिन्दू राष्ट्र के रूप में उद्भाषित होने की ओर अग्रसर है। गौरतलब है कि चातुर्मास्य के पश्चात पुरी शंकराचार्यजी का राष्ट्रोत्कर्ष अभियान अंतर्गत उत्तरप्रदेश, हरियाणा , दिल्ली , तेलंगाना, गुजरात , महाराष्ट्र , मध्यप्रदेश की यात्रा पूर्ण कर छत्तीसगढ़ की पावन धरा में मंगलमय पदार्पण हो रहा है। श्रीगोवर्द्धनमठ पुरी ओड़िशा से सम्बद्ध आश्रमों में शिवगंगा आश्रम प्रयागराज, श्रीहरिहर आश्रम वृन्दावन,दक्षिणेश्वर मूर्ति मंदिर अस्सी घाट, वाराणसी, उत्तर प्रदेश ; श्रीविमलाम्बा देवी संस्थान, होशियारपुर के साथ श्रीसुदर्शन संस्थानम् रायपुर आश्रम भी सम्मिलित है।