: जेसीआई कोरबा सेन्ट्रल का वार्षिक चुनाव होटल जश्न में हुई आयोजित
Sat, Dec 23, 2023
जेसीआई कोरबा सेन्ट्रल का वार्षिक चुनाव होटल जश्न में आयोजित किया गया । जिसमे सर्वसहमति से जेसीआई राजन बरनवाल को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया जिसमें मुख्य रूप से इंजिनियर राज अग्रवाल चुनाव आधिकारिक रूप में बजरंग अग्रवाल हरीश लालवानी एवं घनश्याम अग्रवाल के विशेष भूमिका रही तथा विशेष सहयोगी के रूप में प्रकाश जैन, राजेश अग्रवाल KCC तथा योगेश जैन, दिव्यानन्द अग्रवाल तथा सज्जन अग्रवाल, जगदीश सोनी इत्यादि बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे । राजन बर्नवाल ने सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि आगामी सत्र में जेसीआई के भवन के निर्माण को अवश्य पूरा कर लिया जाएगा । जेसीआई क्लब क़रीब 115 देशों में तथा भारत में छब्बीस राज्यों में स्थित JCI की
भारत में 1949 में एवं कोरबा में 1996 में क़रीब सत्ताईस वर्ष पूर्व स्थापना हुई जेसीआई पूरे भारत में दो लाख से अधिक सदस्य एक्टिव होकर काम कर रहे है । तथा इसका उद्देश्य युवाओं में लीडरशिप तथा व्यक्तित्व विकास करना है ।
जेसीआई का विश्वास है कि ईश्वर में आस्था मानवता की सर्वोत्तम की सेवा ही सर्वोच्च सर्वोतम सेवा है । आर्थिक न्याय शासन व्यक्ति का नहीं विधी का होना चाहिए
इन्हीं उद्देश्यों को लेकर क़रीब 27 वर्षों से कोरबा में कोरबा सेंट्रल जेसीआई जूनियर जेसीआई ,जेसीरेट विंग के रूप में काम कर रहा है है सत्र 2024 25 के लिए समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने वाले जेसीआई सदस्य राजन बरनवाल को सर्वसहमति से नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया । यह लीजेंड ऐसा काम करेगा जिससे पूरे शहर में उसका नाम रौशन रौशन हो
JCI औरJCI लीजेंड दोनों मिलकर ऐसा काम करेंगे जिससे इसकी उद्देश्यों की पूर्ति हो सके
: रात्रि में खड़े ट्रेक्टर का बैटरी चोरी करने वाले, चोरी के बैटरी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, Dec 23, 2023
*⏺️ थाना बलौदा पुलिस की कार्यवाही**⏺️ आरोपी**(01 सुमित कुमार माथुर उम्र 18 साल निवासी पहरिया थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा**(02) अजय कुर्रे उम्र 26 वर्ष निवासी पहरिया थाना बलौदा जिला जांजगीर -चांपा**⏺️ आरोपियों के कब्जे से एक चोरी का बैटरी कीमती 3000/ रुपया एवं चोरी की घटना में प्रयुक्त मो0सा0 बरामद किया गया**⏺️ आरोपियों के विरूध्द धारा 379,34 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी योगेन्द्र तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी चारपारा थाना बलौदा ने दिनांक 22.12.23 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.12.2023 को अपने ट्रेक्टर वाहन क्रमांक सीजी-11-बीएच-7237 को अपने घर के कोठार में खडी किया था दूसरे दिन सुबह 07ः00 बजे धान ले जाने के लिए अपने कोठार में ट्रेक्टर को लेने गया तो देखा कि ट्रेक्टर में लगे बैट्री माडल नं0 BL800RMF नही था, जिसे आप पास पता किया तो कोई पता नहीं चला, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अप0क्र0 414/23 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।⏩ विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी कि जरिये मुखबिर सूचना मिला की दो व्यक्ति मो0सा0 में एक बैटरी को प्लास्टिक के बोरी में ढक कर बलौदा सब्जी मार्केट केे पास खडे थे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिसे बलौदा पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया नाम पता पुछने पर सुमित कुमार माथुर, अजय कुर्रे दोनो निवासी पहरिया का होना बताया जिससे बैटरी के बारे में पुछने पर चोरी का बैटरी होना बताया।⏩ आरोपी सुमित कुमार माथुर एवम अजय कुर्रे का मेमोरंडम कथन लिया गया बताया की मो0सा0 क्रमांक सीजी-11- एआर 9950 में जाकर दिनांक 20-21.12.23 के रात्रि ग्राम चारपारा के कोठार में खडे ट्रेक्टर से चोरी करना तथा उसे बेचने के खरीददार ढूंढना बताये आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 22.12.2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।⏩उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, प्र0आर0 गजाधर पाटनवार, आर0 हेमंत साहू, विनोद मनहर, श्याम राठौर, देवकुमार मरकाम, संतोष रात्रे, प्रहलाद निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।
: चोरी का मोटर सायकल के साथ चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Sat, Dec 23, 2023
*⏺️ बलौदा पुलिस की कार्यवाही**⏺️सुनिल कौशिक उम्र 26 वर्ष सा0 कोसमंदा थाना चांपा जिला जांजगीर- चांपा**⏺️आरोपी के कब्जे से चोरी का मो0सा0 स्प्लेण्डर प्लस क्रमांक सीजी-11- बीएच-3979 कीमती 30 हजार रुपए को बरामद किया गया**⏺️ आरोपी के विरूध्द धारा 379 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सावन दास महंत उम्र 30 वर्ष निवासी पोंच थाना बलौदा द्वारा दिनांक 13.11.23 को रिपोर्ट दर्ज कराया था की दिनांक 05-06.11.2023 के रात्रि में अपने घर के सामने अपनी पुरानी इस्तेमाली मो0सा0 स्प्लेण्डर प्लस क्रमांक सीजी-11- बीएच-3979 को खडा किया था जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना बलौदा में अप0क्र0 383/23 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था।⏩विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी एवम मोटर सायकल की पतासाजी की जा रही थी कि जरिये मुखबिर सूचना मिला की एक व्यक्ति चोरी की मो0सा0 बेचने की फिराक में बस स्टैण्ड बलौदा के पास घूम रहा है तत्काल बलौदा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया बस स्टैण्ड बलौदा के पास पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मो0सा0 स्पेलेण्डर चला रहे व्यक्ति को रूकवा कर नाम पता पुछने पर अपना नाम सुनिल कौशिक निवासी कोसमंदा चांपा का होना बताया जिससे मो0सा0 के संबंध में पुछताछ किया तो रात्रि में ग्राम पोंच में चोरी करना बताया, जिसका मेमोरेण्डम कथन लिया जाकर चोरी का मो0सा0 स्प्लेण्डर प्लस क्रमांक सीजी-11-बीएच-3979 को बरामद किया है।⏩आरोपी सुनिल कौशिक उम्र 26 वर्ष सा0 कोसमंदा थाना चांपा जिला जांजगीर- चांपा का उक्त कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से दिनांक 22.12.2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।⏩उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, प्र0आर0 केदार साहू आर0 हेमंत साहू, विनोद मनहर, लखेश विष्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।