: हाथी-मानवद्वन्द रोकने की दिशा में प्रभावी कदम उठाएं:सौरभ कुमार
Fri, Dec 1, 2023
कोरबा 30 नवम्बर 2023/ कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज वन विभाग सहित विद्युत और क्रेडा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिले के वनांचल क्षेत्रों में हाथी और मानव द्वंद को कम करने तथा जंगली हाथियों से किसी तरह की जनहानि न हो, इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने हाथियों को रिहायशी क्षेत्रों से दूर भगाने में लगी टीम को अलर्ट रहने और वन्य प्राणियों को नुकसान पहुँचाने वाले विद्युत तारों को दुरुस्त करते हुए निर्धारित ऊँचाई का ध्यान रखने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हाथी मानवद्वन्द कम करने हेतु गठित समिति की बैठक लेते हुए कलेक्टर सौरभ कुमार ने जिले में अवैध हुकिंग पर कार्यवाही के निर्देश विद्युत विभाग को दिए। उन्होंने वन क्षेत्रों में खुले हुए विद्युत तारो को कवर करने के निर्देश दिए। बैठक में हाथियों द्वारा किए जाने वाले फसलों के नुकसान पर मुआवजे का वितरण समय पर कराने, जनहानि की घटनाओं पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्दी तैयार कर प्रस्तुत करने, धान उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी और उठाव कर परिवहन कराने, जंगली जानवरों के शिकार के लिए जंगल में जाने वाले शिकारियों पर कार्यवाही करने, अनावश्यक जंगलों में नहीं जाने के लिए लोगों को जागरूक करने के संबंध में निर्देश दिए गए। बैठक में हाथियों को आकर्षित करने वाले फसलों के स्थान पर अन्य फसल के लिए प्रोत्साहित करने के सम्बंध में भी चर्चा हुई। वनमण्डल अधिकारी कुमार निशांत द्वारा हाथी-मानवद्वन्द रोकने की दिशा में की जा रही कार्यवाही के संबंध में भी जानकारी दी गई। बैठक में कोरबा डीएफओ अरविंद पीएम, कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत,विद्युत विभाग के सीपी गढ़ेवाल, बी एल सिदार, बीबी नेताम, एन एल पटेल आदि उपस्थित थे।*आमनागरिको को सतर्क रहने की अपील*कलेक्टर सौरभ कुमार ने वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों और आमनागरिको से अपील की है कि वे अनावश्यक जंगलों की ओर न जाएं। क्षेत्र में जंगली हाथियों के आगमन पर किसी तरह की छेड़खानी न करे और वन विभाग के निर्देशों का पालन करें। कलेक्टर ने किसी तरह के नुकसान पर मुआवजा प्रकरण तैयार कर प्रभावित को शीघ्रता से प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने वन्य प्राणियों को नुकसान नहीं पहुचाने की भी अपील की है और जनहानि रोकने के लिए वन विभाग की टीम को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।
: दुपहिया वाहन चोरी का आरोपी जेल दाखिल
Fri, Dec 1, 2023
दुर्ग - मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग की संयुक्त कार्यवाही से जामगांव थाना पुलिस ने वाहन चोर के आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम)डॉ.अनुराग झा (रापुसे) ने अरविन्द तिवारी को बताया जिले में लगातार वाहन चोरी की घटनायें घटित हो रही थी। जिसे अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के द्वारा वाहन चोरी के मामलों मे त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियों की शीघ्र पतासाजी एवं माल बरामदगी हेतु निर्देश प्राप्त हुये थे। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) अनंत साहू (रापुसे) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (क्राईम) अनुराग झा (रापुसे) , पुलिस अनुविभगीय अधिकारी महोदय (पाटन) देवांश राठौर (रापुसे) के मार्गदर्शन में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक नरेश पटेल , निरीक्षक संतोष मिश्रा के नेतृत्व में एसीसीयू एवं थानों की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था। टीम द्वारा संदेहियों पर सतत निगाह रखी जा रही थी , विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुये पूर्व के आदतन अपराधियों पर भी निगाह रखी जा रही थी। इसी तारतम्य में थाना जामगॉव (आर) में प्रार्थी नवीन कुमार साव निवासी ग्राम सुरपा थाना जामगांव आर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि गत दिवस 20 और 21 नवंबर के दरम्यानि रात अपनी मोटर सायकल होण्डा सुपर स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 07 बीजे 5656 को घर के बरामदे में खड़ी किया था , जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 94/2023, धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। इसी दौरान विशेष सूत्रो से पता चला कि एक व्यक्ति विना नंबर के वाहन चलाते बेल्हारी चौक की ओर जा रहा है , जिसे बेल्हारी चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान घेराबंदी कर पकडा गया। उसने पूछताछ करने पर अपना नाम राकेश दास पिता गुहलेत दास उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम भोथली जिला धमतरी बताया एवं वाहन के संबंध में पूछने पर मेरा होना तथा दस्तावेज मांगने पर घर में होना बताया। आरोपी प्रारंभिक पूछताछ में गुमराह करता रहा किन्तु तथ्यात्मक रूप से पूछताछ करने आरोपी ने आठ - दस दिनों पूर्व ग्राम सुरपा , थाना जामगॉव से मोटर सायकल को चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से मोटर सायकल होण्डा सुपर स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 07 बीजे 5656 कीमती करीबन पचास हजार रूपये बरामद किया गया है। धारा सदर अपराध पाये जाने से जामगांव (आर) थाना पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग से सउनि चन्द्रशेखर सोनी , प्रधान आरक्षक रूमन सोनवानी , चन्द्रशेखर बंजीर , आरक्षक राजकुमार चन्द्रा , मेघराज चेलक , अश्वनी यदु , अजय ढीमर , पंकज चतुर्वेदी , थाना जामगांव (आर) से सउनि जितेन्द्र चंद्राकर , प्रधान आरक्षक सतीश देशलहरे , आरक्षक महेन्द्र बंजारे , श्रवण साहू की उल्लेखनीय भूमिका रही।गिरफ्तार आरोपी -राकेश दास पिता गुरुलेत दास उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम भोथली , थाना अर्जुनी , जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)
: अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार,3 किलो 248 ग्राम गांजा को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Thu, Nov 30, 2023
*नाम आरोपी-*
01. रोशनी दुबे पिता मनोज दुबे उम्र 20 वर्ष साकिन प्रगतिनगर दुर्गा मंदिर थाना दर्री कोरबा।
02. अभय कुमार यादव पिता संतोष यादव उम्र 24 वर्ष साकिन ठाकुरपारा बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा।*अपराध क्रमांक- 273 / 2023 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट*श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा अवैध शराब, गांजा एवं अवैध नशीली पदार्थ के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने सर्व थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है। इसी तारतम्य में दर्री पुलिस को दिनांक 28.03.2023 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि प्रगति नगर की रोशनी दुबे अपने साथी अभय कुमार यादव के साथ अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा अपने घर में रखकर बिक्री करते हैं कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र शुक्ला को अवगत कराकर आवश्यक निर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिंसन गुरिया (भा.पु.से.) से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना दर्री प्रभारी निरीक्षक चमन सिंहा एवं सायवर सेल प्रभारी कोरबा सउनि अजय सोनवानी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा मौके पर जाकर मुखबीर के बताये अनुसार प्रगति नगर दुर्गा मंदिर के पास घर को घेराबंदी कर पकड़े पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम रोशनी दुबे पिता मनोज दुबे उम्र 20 वर्ष साकिन प्रगतिनगर दुर्गा मंदिर दर्री जिला कोरबा, अभय कुमार यादव पिता संतोष यादव उम्र 24 वर्ष साकिन ठाकुरपारा बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा का रहने वाला बताया जिसके पास 03 किलो 248 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग ₹40000 रुपए का दोनों के विरुद्ध धारा- 20 बी एनडीपीएस एक्ट के कार्यवाही किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।