: मारपीट कर हत्या का प्रयास करने के पांच आरोपी जेल दाखिल
Wed, Nov 8, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टबिलासपुर - गाली गलौज की बात को लेकर मारपीट कर हत्या का प्रयास करने के पांच आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये रतनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी नीतेष कहरा निवासी कहरापारा रतनपुर ने थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि गत दिवस 05 नवंबर को देर शाम लगभग सात बजे प्रार्थी अपने दोस्त उद्धव बरिहा , संजय सिदार , उदित आर्मो के साथ दुलहरा तालाब पार्टी मना रहे थे तथा आपस में मजाक-मजाक में गाली गलौच कर रहे थे। वहीं पास में कुछ और लोग पार्टी कर रहे थे उनको लगा कि प्रार्थी व उनके साथी उन लोग को गाली दे रहे हैं। इससे वे लोग उत्तेजित होकर प्रार्थी व उसके दोस्त लोग के पास आये और हमे गाली क्यों दे रहे हो बोलते हुये प्रार्थी व उनके साथियों को अश्लील गाली गलौच करने लगे। जिन्हे प्रार्थी के दोस्त उदित आर्मो उर्फ लाला पिता महेंद्र आर्मो उम्र 25 वर्ष ग्राम रतनपुर के द्वारा गाली देने से मना करने पर दुर्गेश साहू , राजू यादव व अन्य लोगों के द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का व लात से मारपीट कियें हैं। तथा हत्या करने की नीयत से वहीं पास में रखे चाकू से उदित के पेट व सीने में जानलेवा हमला कर दिये , जिससे आहत उदित बेहोश होकर वहीं गिर गया। तब प्रार्थी के अन्य दोस्तों के द्वारा बीच बचाव करने पर दुर्गेश , राजू व उनके अन्य साथी वहॉं से फरार हो गये। आहत को रतनपुर अस्पताल लाया गया , जहॉं से बेहतर उपचार के लिये बिलासपुर रिफर कर दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक - 744/23 धारा - 147 , 148, 149 , 294 , 506 , 323 , 307 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर के दिशा निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा टीम गठित कर फरार आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी , जो भागने के फिराक में थे।तकनीकी व मुखबिर सूचना के आधार उक्त आरोपियों को उनके घर पर दबिश देकर अभिरक्षा में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ किया गया। उक्त आरोपियों द्वारा घटनाकारित करना स्वीकार करने से आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में रतनपुर पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपीगणदुर्गेश कुमार साहू पिता रामकुमार साहू उम्र 31 वर्ष और लोकेश कुमार कोशले पिता स्व. रामपुरी कोशले उम्र 23 वर्ष दोनों निवासी सिंघरी थाना रतनपुर , राजू यादव पिता स्व. बल्ला यादव उम्र 34 वर्ष निवासी बंगालीपारा सरकण्डा , अरविंद कौशिक पिता लखन कौशिक उम्र 28 वर्ष निवासी माता चौरा के पास सरकण्डा , पंकज साहू पिता संजीव साहू उम्र 32 वर्ष निवासी जोरापारा सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
: 80 साल से ऊपर और दिव्यांग मतदाताओं को होम वोटिंग की प्रक्रिया आज से
Tue, Nov 7, 2023
कोरबा 07 नवम्बर 2023/ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत जिले में दिव्यांग मतदाताओं और 80 साल से ऊपर के मतदाताओं को डाकमत पत्र के माध्यम से घर-घर जाकर मतदान की प्रक्रिया 08 से 11 नवंबर के बीच संपादित की जाएगी। नोडल अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग अपर कलेक्टर ने बताया कि 08 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र रामपुर और पाली-तानाखार क्षेत्र में और 10 नवंबर को विधानसभा कटघोरा तथा कोरबा क्षेत्र में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होम वोटिंग कराई जाएगी। इसके लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। होम वोटिंग की प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी व अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित रह सकते हैं। होम वोटिंग से पूर्व नोडल अधिकारी श्री नाग ने मतदान दल के अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान कराने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि जिले में प्रारूप 12 (घ) में आवेदन करने वाले अनुपस्थित श्रेणी के अंतर्गत कुल 250 मतदाताओं ने सहमति दी है। जिसमें से कोरबा विधानसभा अंतर्गत 80 प्लस वाले 108 और दिव्यांग 39 कुल 147, रामपुर विधानसभा अंतर्गत 80 प्लस वाले 18, दिव्यांग मतदाता 9 कुल 27, कटघोरा विधानसभा अंतर्गत 80 प्लस वाले 20 और दिव्यांग में 7 तथा पाली-तानाखार अंतर्गत 80 प्लस वाले मतदाता 31 और दिव्यांग में 18 कुल 49 मतदाताओं ने सहमति पत्र दिया है।
: निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए प्रेक्षकों के मोबाइल नंबर पर किया जा सकता है संपर्क
Tue, Nov 7, 2023
कोरबा 07 नवंबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत रामपुर और कोरबा विधानसभा हेतु प्रेक्षक श्री प्रियतु मंडल (आईएएस), मो.नं. 7587016645 से आम नागरिक प्रातः 9.30 बजे से 10.30 बजे तक कावेरी भवन गेस्ट हाउस, कटघोरा और पाली-तानाखार हेतु प्रेक्षक श्री सी. के. जमातिया.(आईएएस), मो.नं. 7587016646 से आम नागरिकगण प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक एनटीपीसी कावेरी भवन गेस्ट हाउस में मिलकर निर्वाचन संबंधी शिकायत कर सकते हैं।. इसी तरह व्यय आब्जर्वर श्री ओ.एन.हरिप्रसाद राव (आईआरएस) मो.नं. 7587016535 और पुलिस आब्जर्वर श्री सी.वेंकटा सुब्बा रेड्डी (आईपीएस) मो.नं. 7587016647 से सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक एनटीपीसी कावेरी भवन गेस्ट हाउस में निर्वाचन संबंधी शिकायत की जा सकती है।