: सुखरंजन नंदी माकपा से निष्कासित
Thu, Aug 10, 2023
रायपुर। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की छत्तीसगढ़ राज्य समिति ने पार्टी के पूर्व राज्य समिति सदस्य सुखरंजन नंदी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी राज्य समिति के इस फैसले का अनुमोदन पार्टी की केंद्रीय समिति ने भी कर दिया है।माकपा राज्य सचिव एम के नंदी ने मीडिया को दी जानकारी में बताया है कि सुखरंजन नंदी पर पार्टी के अंदर गुटबाजी करने, जन संगठनों के समानांतर गतिविधियां आयोजित करने, सोशल मीडिया में पार्टी व नेतृत्व के खिलाफ दुष्प्रचार करने और संगठन का अनुशासन भंग करने का आरोप था। इन आरोपों को राज्य समिति ने सही पाया।माकपा से निष्कासन के पश्चात भी सुखरंजन नंदी पार्टी नेता के रूप में बयान दे रहे हैं, जिसके लिए अब वे अधिकृत नहीं है। पार्टी ने इसकी आलोचना करते हुए मीडिया को स्पष्ट किया है कि अब सुखरंजन नंदी का माकपा से कोई संबंध नहीं है।
: कोल इंडिया के चेयरमैन को ज्ञापन सौंपकर किसान सभा ने
Thu, Aug 10, 2023
कोल इंडिया के चेयरमैन को ज्ञापन सौंपकर किसान सभा ने रोजगार,बसावट,जमीन वापसी सहित 7 मांगो के निराकरण की मांग की
*कोल इंडिया के मेगा प्रोजेक्ट गेवरा,कुसमुंडा दीपका खदान में केवल कोयला उत्पादन बढ़ाने को लेकर दौरा
कोल इंडिया के रोजगार विरोधी नीतियों के खिलाफ 11अगस्त को कुसमुंडा और 17 को गेवरा में खदान और कार्यालय बंद का आह्वाहन किया किसान सभा ने
: महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद पहुँचे वार्ड 22 शिवाजी नगर, सड़कों के मरम्मत कार्य हेतु अधिकारियो को दिए निर्देश
Thu, Aug 10, 2023
कोरबा-आज महापौर राजकिशोर प्रसाद शिवाजी नगर स्थानीय निवासियों की मांग पर शिवाजी नगर पहुँचे वहां सड़कों में कुछ स्थानों पर गड्ढे बन गए है। जिससे पानी के भराव होने पर लोगों के आवागमन में दिक्कत होती है। महापौर द्वारा अधिकारियों को निर्देशित कर मरम्मत कार्य करने आदेशित किया गया चूंकि बरसात का समय है जिसकी वजह से सड़क निर्माण कार्य बंद रहता है। तात्कालिक विकल्प के रूप में उसे पाटकर होने वाली असुविधा से राहत मिल सके. जिसके निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। भ्रमण के दौरान श्री प्रसाद ने बताया कि सेन्ट पॉलोटी स्कूल मार्ग तथा आंतरिक गलियां में कुछ लोगों द्वारा नालियों से ऊपर कंस्ट्रक्शन कार्य किये जाने की वजह से सड़क नीचे हो गई जिससे पानी निकासी बाधित होने से कुछ स्थानों पर गड्ढे बन गए है जिसका जल्द ही प्राक्कलन तैयार कर उसे ठीक करने के लिए अधिकारियों को कहा है। भ्रमण के दौरान पार्षद अनुज जायसवाल, श्रीमती शशी अग्रवाल, निगम के अधिकारियों योगेश राठौर तथा अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।