: ऐसा काम करिए कि आपके जाने के बाद भी लोग याद करें : कलेक्टर श्री संजीव झा
Tue, Aug 1, 2023
कोरबा 31 जुलाई 2023/कोरबा जिला से बिलासपुर स्थानांतरण होने के पश्चात् कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप को प्रभार सौंप दिया। इस दौरान कलेक्टर श्री झा के सम्मान में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें नए जिले में पदस्थापना के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। अपने अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों से मिले सम्मान से अभिभूत श्री झा ने सबको बीते 13 माह के कार्यकाल के अनुभव को साझा किया और कहा कि कोरबा एक अलग ही जिला के रूप में महसूस हुआ। औद्योगिक जिले में भूमि अधिग्रहण से लेकर अन्य चुनौतियां भी रहीं, यहां के प्रत्येक कर्मचारियों-अधिकारियों से बहुत कुछ सीखने को मिला। कोरोना खत्म होने के बाद एक स्वस्थ माहौल में कोरबा में नियुक्ति के साथ ही अनुभवी और युवा टीम मिली। इस 13 माह के कार्यकाल में कहीं कोई अप्रिय बात जिला प्रशासन में देखने और सुनने को नहीं मिली, इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। श्री झा ने कहा कि आप जब किसी विभाग या कार्यालय के मुखिया हैं तो आप अपने अधीनस्थ के प्रति विश्वास और भरोसा कायम करिए। यही भरोसा और विश्वास ही सबको एकजुट करता है और समन्वित सफलता दिलाता है। उन्होंने बताया कि प्रशासन का कार्य चुनौती और जवाबदेही से जुड़ा है। किसी टास्क को कैसे पूरा करना हे, इसके लिए रणनीति बनानी पड़ती है। इस दौरान कई समस्याएं आती हैं, जिसे दूर करना जरूरी होता है। श्री झा ने कहा कि कभी भी संवादहीनता की स्थिति निर्मित नहीं होनी चाहिए। हम बहुत ही सौभाग्यशाली है कि ईश्वर ने हमें कुछ काम करने को भेजा है, चुना है। यदि हमारे प्रयास से किसी व्यक्ति को योजना का लाभ मिलता है, उनकी समस्याएं दूर हो जाती है, तो यह खुशी सिर्फ उन्हें ही नहीं हमें भी मिलती है, इसलिए हमें अपने कर्तव्य जिम्मेदारी को समझते हुए अपने सेवाकाल में ऐसे जनहित कार्य अवश्य करते रहने चाहिए कि आपके यहां से जाने के बाद भी लोग आपको और आपके कार्यों को याद रखें। कलेक्टर श्री झा ने कहा कि शासन की विश्वसनीयता कलेक्ट्रेट से बनती है, लोगों का एक भरोसा ही है जो उन्हें कलेक्ट्रेट तक निःसंकोच खींच लाती है। वे आपसे मिलने और बात करने से भी नहीं डरते। उन्हें लगता है कि उन्हें यहां न्याय मिलेगा, इसलिए आप भी उनके भरोसे पर खरा उतरिए। कलेक्टर श्री झा ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के लोग भी बहुत अच्छे हैं, मुझे यह जिला हमेशा याद रहेगा।
विदाई समारोह में जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप ने बताया कि कलेक्टर श्री झा के प्रोबेशनर थे। उनके साथ 08 माह काम करने का मौका मिला। बहुत कम समय में बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने जो टास्क दिए, वह सेवाकाल में बहुत काम आ रहे हैं।
कलेक्टर श्री झा के कार्यों को आज भी लोग याद करते हैं। एक अधिकारी को जैसा टीम लीडर होना चाहिए वे वैसे ही हैं। श्री विश्वदीप ने श्री झा द्वारा लैण्ड रिकॉर्ड, जल संरक्षण, भू-अर्जन सहित अन्य क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि उनके ही प्रयास से अंबिकापुर जिले को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू ने कहा कि एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में जो गुण होनी चाहिए वह सब कुछ कलेक्टर श्री झा में हैं। वे सौम्य और सरल होने के साथ आवश्यकता पड़ने पर कठोर भी बन जाते हैं। उनकी एक खूबी यह भी है कि वे सब कुछ पहले से भांप लेते हैं और उस दिशा में तैयारी कर चुनौती को आसान बना देते हैं। एसडीएम कटघोरा श्री शिव बनर्जी ने कलेक्टर श्री झा के साथ किए गए कार्यों के अनुभव को साझा किया। निर्वाचन कार्य के दोरान अन्य जिलों में उनके द्वारा बहुत ही शांत और सरल तरीके से कार्य किए जाने का जिक्र करते हुए श्री बनर्जी ने बताया कि गलती होने पर भी वे डांट नहीं लगाते थे और उनसे अपनी किसी प्रकार की समस्या को शेयर किया जा सकता है। एसडीएम पाली सुश्री ऋचा सिंह, एसडीएम कोरबा श्रीमती सीमा पात्रे, संयुक्त कलेक्टर श्री सेवाराम दीवान, डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज खाण्डे सहित कलेक्ट्रट के अधीक्षक श्री के.एस. कंवर एवं अन्य स्टाफ ने श्री झा के व्यवहार, शालीनता की सराहना की और उनसे बहुत कुछ सीखते हुए इसे अपने जीवन में भी उतारने की बात कही। कलेक्टर श्री झा ने अपने कार्यालयीन स्टाफ भृत्य, सैनिक, वाहन चालकों का शॉल एवं श्रीफल से सम्मान भी किया।
: जघन्य हत्या के आरोपियों को चंद घण्टे के भीतर किया गया गिरफ्तार
Tue, Aug 1, 2023
कोरबा थाना-हरदीबाजार
◆ अपराध क्रमांक 155/2023 धाराः- 302,34 भादवि.
◆ जघन्य हत्या के आरोपियों को चंद घण्टे के भीतर किया गया गिरफ्तार
◆ अपने भाई की हत्या कर हो गये थे फरार, घेराबंदी कर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
◆ पैतृक जमीन विवाद बनी हत्या की मुख्य वजह
◆ आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
नाम पता आरोपीगण:-
01. कौषल प्रसाद तिवारी पिता स्व. भुवन लाल तिवारी उम्र 70 वर्ष साकिन यादव गली दर्री थाना हरदीबाजार जिला
कोरबा
02. अषोक तिवारी पिता कौषल प्रसाद तिवारी उम्र 39 वर्ष साकिन यादव गली दर्री थाना हरदीबाजार जिला कोरबा
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.07.2023 को प्रार्थी छबिराम सिदार पिता स्व. छतराम सिदार उम्र 52 वर्ष (सरपंच) साकिन दर्री थाना हरदीबाजार, को सूचना मिली की लक्ष्मीनारायण तिवारी अपने घर के सामने मृत हालत में पड़ा हुआ है तब प्रार्थी गांव के कोटवार दुकालू दास के साथ मौके पर जाकर देखा तो मृतक लक्ष्मीनारायण अपने घर के सामने मृत अवस्था में पड़ा हुआ था मृतक के सिर चोंट का निषान था तथा शरीर के सीना, कान दोनों पैर आदि में चोट, खरोच का निषान दिख रहा था एवं शव से खून बह रहा था मृतक के घर के बगल में रहने वाली मृतक की भाभी से पूछने पर प्रार्थी को बताई की आज दिनांक 30.07.23 के प्रातः 08ः00 बजे मृतक का बड़ा भाई कौषल प्रसाद तिवारी अपने बेटा अषोक तिवारी के साथ पैतृक जमीन बंटवारा की बात पर लड़ाई झगड़ा कर रहे थे इस दौरान आरोपी कौषल प्रसाद तिवारी एवं अषोक तिवारी द्वारा टंगिया, डंडा से मारपीट कर लक्ष्मीनारायण की हत्या कर मौके से भाग गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 155/2022 धारा 302,34 भादवि. कायम कर हालात से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री उदय किरण (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) को अवगत कराकर मार्गदर्शन प्राप्त करने पर मार्गदर्षन प्रदान करते हुए आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया तब आरोपियों के संबंध में पतासाजी करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपीगण दर्री, छिंदपुर में लुकछिप रहे हैं तब मुखबीर द्वारा बताए स्थान पर घेराबंदी कर दोनों आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किये जिससे आरोपीगण का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने से आरोपीगणें को आज दिनांक 30.07.2023 के 15ः30, 15ः45 बजे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा थाना प्रभारी हरदीबाजार, सउनि. विजय सिंह, प्रआर. ओमप्रकाश बैस, आरक्षक प्रवीण राजवाड़े, आरक्षक कमल कैवर्त, आरक्षक गौतम पटेल, आरक्षक गौकरण श्याम, आरक्षक प्रफुल्ल साहू, आरक्षक हेमंत कुर्रे, आरक्षक अजय महिलांगे, आरक्षक भीषम नारंग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
: बालको ने कंजक्टिवाइटिस की रोकथाम के लिए किया नेत्र जांच शिविर का आयोजन
Mon, Jul 31, 2023
बालकोनगर, 31 जुलाई, 2023। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने परिसर में तीन दिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। कंजंक्टिवाइटिस के बढ़ते प्रभाव से निपटने के उद्देश्य से लगाए गए निःशुल्क शिविर में नेत्र विशेषज्ञों द्वारा कर्मचारियों, ड्राईवर और क्रेन ऑपरेटर के लिए नियमित आंखों की जांच भी की गई जो संयंत्र के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
कंजंक्टिवाइटिस तेजी से फैलने वाला एक संक्रामक नेत्र रोग है। संयंत्र में कर्मचारियों के स्वास्थ्य को देखते हुए इसके प्रसार को कम करने और निवारक उपायों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए बालको ने नेत्र जांच शिविर आयोजित किया है। शिविर में लगभग 400 कर्मचारी और व्यावसायिक भागीदार नेत्र विशेषज्ञों की सेवाओं और परामर्शों का लाभ उठाने के लिए आगे आए।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देता है और कंपनी कार्यक्षेत्र में स्वस्थ कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है। कंजक्टिवाइटिस के बढ़ते मामलों के बीच हाल ही में नेत्र जांच शिविर का आयोजन जो हमारे कर्मचारियों तथा उनके परिवारों को बीमारी से बचाने के लिए कारगर है और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। स्वास्थ्य क्षेत्र में सक्रियता के साथ जागरूकता को बढ़ावा देकर, हम अपने कार्यबल के लिए सुरक्षित कार्यक्षेत्र बनाने का कार्य करते हैं।बालकोनगर और उसके आसपास के समुदायों के लिए स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी परियोजनाओं में सक्रिय रूप से शामिल रहा है। कंपनी हेल्प एज इंडिया के सहयोग से मोबाइल हेल्थ वैन (एमएचवी) का संचालन कर रही है जो ‘उपचार आपके द्वार’ थीम पर आसपास के लगभग 45 समुदायों को घर पर ही स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती है। एमएचवी पहल से लगभग 15,000 नागरिक लाभान्वित हुए हैं। बालको का एक और सराहनीय प्रयास ग्रामीण स्वास्थ्य पोस्ट की स्थापना है जो सालाना लगभग 3,000 निवासियों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करता है। यह सुविधा ग्रामीण आबादी को सर्वोच्च स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने उनके जीवन को बेहतर बनाने में सहायक रही है।कर्मचारी कल्याण और सामुदायिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए बालको द्वारा उठाए गए कदमों को मान्यता मिली है। हाल ही में कंपनी को 'हेल्दी वर्कप्लेस अवॉर्ड्स-2022' श्रेणी में प्रतिष्ठित आरोग्य वर्ल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार कर्मचारी स्वास्थ्य एवं कल्याण और देखभाल की संस्कृति के प्रति बालको की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।