: मोहन नगर पुलिस की शानदार पहल बना चर्चा का विषय
Mon, Nov 21, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टदुर्ग - सिंधी कालोनी में रोड में झाड़ू लगाते समय महिला सफाई कर्मचारी के गले में पहना डेढ़ तोला का मंगलसूत्र डोरी टूटने के कारण गुम हो गई थी। मोहन नगर के पेट्रोलिंग स्टाफ आरक्षकों द्वारा समझाइश दिये जाने पर प्राप्तकर्ता युवक ने महिला को उक्त मंगलसूत्र वापस कर दिया। दुर्ग पुलिस की इस कार्यवाही से जहां महिला काफी खुश हैं , वहीं आम नागरिकों में भी पुलिस की भूमिका चर्चा का विषय बनी हुई है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक डा० अभिषेक पल्लव ने बताया कि श्रीमती गंगाबाई पति महेंद्र नागेश निवासी हरिहर मंदिर इंद्रा कॉलोनी के पास दुर्ग जो सफाई का काम करती है , वो सिंधी कॉलोनी वार्ड क्रमांक 26 में काम करने गई थी। रोड में झाड़ू लगाते समय उसके गले में पहना मंगलसूत्र डेढ़ तोला सोने का कीमती करीब पचहत्तर हजार रूपये गले से डोरी टूटने से गिरकर गुम हो गया था। जिसकी जानकारी गंगू भाई को बाद में हुई। उसके द्वारा अपने मंगलसूत्र को पता तलाश किया गया लेकिन कहीं पता नहीं चला। तब प्रार्थी द्वारा थाना मोहन नगर इसकी सूचना दी गई।थाना मोहन नगर के पेट्रोलिंग स्टॉफ आरक्षक क्रांति शर्मा , ओमप्रकाश देशमुख व महिला प्रधान आरक्षक बेनु ठाकुर द्वारा पता तलाश किया गया। आज मुखबिर के माध्यम से ज्ञात हुआ कि उक्त मंगल सूत्र हरना बांध निवासी रोहित कटेकर जो पेशे से ड्राइवर का काम कर करते हैं को रोड में पड़ा मिला था। पुलिस द्वारा समझाइश देने पर रोहित कटेकर द्वारा पुलिस को उक्त सोने का मंगलसूत्र थाना मोहन नगर लाकर प्रार्थी गंगाबाई को वापस किया गया। दुर्ग पुलिस की इस सूझबूझ की काफी प्रशंसा की जा रही है , जो लोगो में चर्चा का विषय बना हुआ है।
: मछुआ आरक्षण को लेकर निषाद पार्टी का एक दिवसीय धरना
Mon, Nov 21, 2022
*जांजगीर के कचहरी चौक से एसडीएम कार्यालय तक भारी संख्या में निकली रैली**मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*एंकर - जिला मुख्यालय जांजगीर के कचहरी चौक में निषाद पार्टी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
निषाद पार्टी ने मछुआ आरक्षण को लेकर सरकार द्वारा पूर्व में किए गए वादे को याद दिलाते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं छ ग प्रदेश प्रभारी संजय सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को पूर्व में किए अपने वादे को याद दिलाते हुए कहा की 2018 में दुर्ग के अंजोरा नामक स्थान में मछुआरा जन जागरण सम्मेलन में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष(वर्तमान मुख्यमंत्री) श्री भूपेश बघेल ने मछुआरा आरक्षण देने की घोषणा की थी जिसकी सहमति तत्कालीन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी ने भी दी थी । छ ग में काग्रेस की सरकार बनने के बाद भी उन्होंने(भूपेश बघेल) सन् 2019 के जनवरी में रायपुर में एवं फरवरी में अपने विधानसभा पाटन के भोथरी नामक स्थान में भी मछुआरा आरक्षण की घोषणा की थी। वहींं लोकसभा चुनाव के दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्री चरण दास महंत ने भी मछुआरा समाज को आरक्षण देने की घोषणा बलौदा बाजार-भांठापारा जिले के भटगांव नगर में कहरा समाज के प्रांतीय अधिवेशन में की थी।
निषाद पार्टी के जांजगीर जिलाध्यक्ष बसंत कैवर्त्य ने बताया कि समय समय पर समाज द्वारा छ ग के विभिन्न जिलों में ज्ञापन, धरना के माध्यम से सरकार को अपने किए वादे को याद दिलाते आ रहे हैं। वहीं बिलासपुर जिलाध्यक्ष रामसागर कैवर्त एवं प्रदेश सचिव इन्नल निषाद ने कहा कि समाज को एकजुट कर अपने हक की लड़ाई के लिए 12% मछुआ आरक्षण की मांग तब तक करेंगे जब तक आरक्षण न मिले ।
धरना प्रदर्शन के बाद निषाद पार्टी के समस्त पदाधिकारीगण प्रदेश उपाध्यक्ष हजारी लाल कैवर्त के साथ एसडीएम कार्यालय जाकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे । साथ में शांति कुमार कैवर्त्य के साथ विभिन्न पदाधिकारियों के साथ भारी संख्या में महिलाएं एवं कार्यकर्ता शामिल हुए ।
: सोनपुरी में बिजली बिल वृद्धि के विरोध में भाजयुमो का अनूठा विरोध प्रदर्शन
Mon, Nov 21, 2022
भाजयुमो गड़ उपरोड़ा मंडल ने प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेश की भूपेश सरकार के द्वारा बिजली बिल में वृद्धि एवं वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए ग्राम सोनपुरी में अनूठा विरोध प्रदर्शन किया और जनसंपर्क भी किया इसी बीच गड़ उपरोड़ा मंडल के युवा मोर्चा के अध्यक्ष हरिशंकर यादव जी ने सभी को संबोधित करते नजर आए भाजयुमो गड़ उपरोड़ा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बिजली बिल में वृद्धि कर गरीब जनता को परेशान किया जिसके लिए आज भाजयुमो गड़ उपरोड़ा मंडल द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिए विरोध प्रदर्शन किया गया आगे घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे हम आने वाले दिनों में महामहिम राज्यपाल के नाम बिजली विभाग के अधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे , आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गड़ उपरोड़ा मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री धन सिंह कवर जी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री हरिशंकर यादव जी ,युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष श्री सुशील देवांगन ,जी युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी श्री मोहन चंद्रा जी, युवा मोर्चा सोशल मीडिया सह प्रभारी श्री कृष्णा दास महंत ,गणपत यादव, जी ,राम कवर जी ,घासिया राठिया जी ,सूरज दास ,त्मंडल के सभी पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे इस कार्यक्रम का प्रेस विज्ञापन गड़ उपरोड़ा मंडल भाजयुमो सोशल मीडिया प्रभारी श्री मोहन चंद्रा ने प्रदान किया