: सरोज पांडे व लखन ने ऐसे बढ़ाया कार्यकर्ताओं का मनोबल
Wed, Mar 27, 2024
रविवार को लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन व जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने रविशंकर नगर के भाजपा वार्ड कार्यालय में पहुंचकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया.
लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और इसी कड़ी में वार्ड 23 रवि शंकर के कार्यकर्ताओं ने अपने स्वयं के व्यय कार्यालय संचालन करने का निर्णय लिया व प्रतिदिन टोली बनाकर वार्ड में प्रचार प्रसार करने का संकल्प लिया. कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने भाजपा संगठन के पदाधिकारी व अन्य वरिष्ठ नेता रविवार को इस कार्यालय में अपनी उपस्थिति देकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया साथ ही उनको अपना मार्गदर्शन भी दिया.[video width="480" height="848" mp4="https://samacharbhartinews.in/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240327-WA0010.mp4"][/video]
इस अवसर पर रवि शंकर नगर के पी विजय राव अंकित दिवेदी, श्रीधर दिवेदी, डॉ सरकार, अर्जुन गुप्ता, संदीप सिंह, शुभम राय के साथ मंडल के पदाधिकारी अजय विश्वकर्मा, सुमन सोनी , रमा मिरी, राजेश राठौर, संतोष केवटव जिला पदाधिकारी हितानंद अग्रवाल, प्रफुल्ल तिवारी, नरेंद्र देवांगन, नरेंद्र पटनवार, राधे यादव,
श्रीमती सुधा झा, श्रीमती रीना सिंह, श्रीमती पिंकी शर्मा, श्रीमती ममता गुर्जर, मोनी सिंह, सीमा दुबे, यशोदा शर्मा, सुधा शर्मा, सोना दुबे, शैलेंद्र पांडे, मोना चौधरी, गीत साहू, सुख डहरिया, ममता गौतम, शालू चौधरी, उषा अग्रवाल, मोनू दुबे, मीना ठाकुर, उषा साहू, चंचल नामदेव, भारती झा, बबीता दास, अनामिका मिश्रा, सीता सोनी, निशु झा, मोना चौधरी, हेमा शर्मा, अंकित यादव, अनीता सिंह, मंजू मिश्रा, अल्का मिश्रा, रिंकी गुप्ता, सुधा शर्मा, वैशाली रतन परखी, सुमन सोनी, राम उमा भारती, सीता झा, गायत्री देवी, गोविंद श्रीवास, सुजाता साहू, उषा अग्रवाल उपस्थित रहे. उक्त जानकारी वार्ड के सहसंयोजक संजय सिंह ने दी.
: कोरबा जिले के विभिन्न स्थानों पर अखाड़ो के माध्यम से शारीरिक व मानसिक रूप से युवाओं को किया जा रहा प्रशिक्षित
Wed, Mar 27, 2024
युवाओं को संस्कारवान बनाने बजरंग दल कोरबा द्वारा जिले के 10 से अधिक स्थानों पर बजरंग दल के बजरंगियों द्वारा अखाड़ा लगाया जा रहा है.
बजरंग दल नगर बलोपासना प्रमुख राम पटेल द्वारा सक्रियता से युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत व मानसिक रूप से राष्ट्रवादी बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है.
संगठन द्वारा सभी सनातनी युवाओं से बजरंग दल से जुड़ने का आग्रह किया जा रहा है.
: कांग्रेस ने कोरबा को बनाया लूट का बसेरा-सरोज पांडे
Wed, Mar 27, 2024
कोरबा lभाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य तथा कोरबा लोकसभा के प्रत्याशी डॉक्टर सरोज पांडे ने कोरबा सांसद को याद दिलाया कि बघेल सरकार ने कोरबा को भ्रष्टाचार ,कमीशन खोरी व लूट का बसेरा बनाया गया जिससे गरीबों के सड़क, पानी, विद्यालय जैसे मूलभूत सुविधाए से जनता को वंचित रखा गया की अरबों राशि भ्रष्टाचार के भेट चढ़ गई ऐसा कोरबा में छापामारी के दौरान जांच एजेंसी ने खुलासा किया है जबकि कोरबा सांसद भूपेश सरकार की भ्रष्टाचार नीतियों का जमकर समर्थन किया तथा कोरबा को लूट का बसेरा बनाने में उनका भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग रहा है क्योंकि संसद ने भ्रष्टाचार पर मुक दर्शक बनी रही इसलिए कोरबा लोकसभा की जनता इस बार कांग्रेस सांसद को सबक सिखाएगी।
डॉ सरोज पांडे द्वारा सघन बस्तियों में जनसंपर्क के दौरान लगातार भूपेश सरकार के कार्यकाल में कोरबा की उपेक्षा की शिकायत मिल रही है मूलभूत समस्याओं के निराकरण तथा केंद्र द्वारा गरीबों के हित में जारी योजनाओं को भूपेश सरकार व कोरबा के कांग्रेस सांसद ने रोककर गरीबों के साथ अन्याय किया है।
पिछले 20 वर्षों में सांसद दंपति ने कोरबा को अरबों राजस्व प्राप्ति के बावजूद पिछड़े जिलों की पंक्ति में खड़ा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है इसलिए कोरबा लोकसभा की जनता मोदी की गारंटी से प्रभावित होकर कांग्रेस को सबक सिखाएगीl