: नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी से सर्व ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
Wed, Feb 14, 2024
नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी से आज पुलिस अधिक्षक कार्यालय में सर्व ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की । पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी को प्रतिनिधिमंडल ने कोरबा जिला के पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण करने की बधाई दी और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में कोरबा जिला में पुलिस व्यवस्था सुचारू रूप से कार्य करते हुए कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के पथ पर अग्रणी होगा । पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया । इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अरुण शर्मा, अजय पांडेय, अखिलेश पांडेय (अधिवक्ता), इंद्रजीत शर्मा, कामेश्वर धर दीवान, रामकिशोर शर्मा (अधिवक्ता), राजेंद्र तिवारी,सत्यम शुक्ला।
सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
: बालको के विश ट्री पहल से समुदाय के बच्चों को मिली खुशियां
Mon, Feb 12, 2024
बालकोनगर, 12 फरवरी 2024। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने समुदाय में बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए अपने वार्षिक विश ट्री अभियान का सफल आयोजन किया। यह पहल स्थानीय समुदाय के बच्चों की ‘उपहार इच्छाओं’ को इकट्ठा करके उन्हें बालको के समर्पित कर्मचारी की सेवा भावना द्वारा पूरा किया गया। लगातार तीसरे वर्ष में समुदाय में खुशी को बढ़ावा देने के लिए समर्पित पहल में 16 से अधिक गांवों से सक्रिय भागीदारी देखी गई।
विश ट्री अभियान के तीसरे संस्करण को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। बालको के प्रचालन क्षेत्र के आसपास के समुदाय और गांवों से 400 से अधिक ‘उपहार इच्छाओं’ को एकत्रित किया गया। 260 से अधिक बालको कर्मचारियों ने स्वेच्छा से आगे आकर देने की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आगे आये। ये इच्छाएँ मुख्य रूप से 3-10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की ओर से आईं हैं। बच्चों ने अपनी इच्छाओं में पेंसिल बॉक्स, खिलौने कपड़े, स्कूलबैग से लेकर जूते और अन्य ज़रूरी चीजों को शामिल किया। बालको के कर्मचारियों ने व्यक्तिगत रूप से उपहार वितरित करके इन इच्छाओं को पूरा किया और संतुष्टि की भावना का अनुभव किया।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि कंपनी अपने सामुदायिक विकास पहल के माध्यम से अपने स्थानीय समुदाय के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर अटल हैं। बच्चों को हमारे भविष्य के निर्माता के रूप में पहचानते हुए हम उनकी क्षमता के पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका को समझते हैं। हमारी पहल परिवर्तन लाने के लक्ष्य के साथ समुदाय के समग्र विकास पर केंद्रित है। सामुदायिक विकास की परिवर्तनकारी दृष्टिकोण को अपनाते हुए हम समुदायों के उत्थान और सशक्तीकरण की दिशा में सक्रिय रूप से काम करते हैं। विभिन्न पहल के माध्यम से बालको अपने कर्मचारियों के सहयोग से ’समाज को वापस लौटाने की संस्कृति’ को भी बढ़ावा दे रहा है जिसकी मदद से हम विश ट्री अभियान सफल हुआ है।
चुईया गांव के सरपंच शिवराज सिंह राठिया ने विश ट्री पहल की सराहना करते हुए कहा कि बालको अपने सामुदायिक कार्यों द्वारा समुदाय को खुद से जोड़ा है। बालको की पहल से हमारे समुदाय के बच्चों को सशक्त बनने का अवसर मिला है। इस अभियान के माध्यम से उनके विश पूरे हुए और उन्हें प्रोत्साहित भी किया गया। युवाओं के उतरोत्तर प्रगति में बालको ने अपनी दृष्टिकोण को मजबूती प्रदान करते हुए समुदाय में सकारात्मक प्रभाव पैदा कर रही है।
‘विश ट्री’ पहल के अलावा बालको अपने विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से समुदाय के बच्चों के समग्र विकास हेतु सक्रियता से योगदान दे रहा है। ग्रीष्मकालीन तथा शीतकालीन कैम्प और विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से बालको कर्मचारियों ने बच्चों के कौशल एवं व्यक्तित्व विकास के अवसरों को सुगम बनाया है। साल भर बालको कर्मचारी प्रोजेक्ट कनेक्ट के तहत सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए सहायता कक्षाएं संचालित करते हैं। परियोजना मुख्य रूप से बालको कर्मचारियों तथा स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से छात्रों के ग्रेड में सुधार, शिक्षकों की क्षमता निर्माण और करियर परामर्श के लिए एक सक्षम वातावरण बनाकर सरकारी स्कूलों में सीखने के माहौल में सुधार लाने पर केंद्रित है। बालको अपने सामुदायिक विकास कार्यों द्वारा क्षेत्र के 123 गांवों के लगभग 1.5 लाख लोगों के जीवन में बदलाव ला रहा है।
--------------------------------
: कांबिंग गश्त सघन चेकिंग अभियान में सोलह बदमाश गिरफ्तार
Mon, Feb 12, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टबलौदाबाजार भाटापारा - नवपदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय सदानंद कुमार के विशेष निर्देश पर जिले भर में निरन्तर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सुबह भाटापारा के दोनों थाना क्षेत्रों में अपराधिक व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत वारण्टियों, अवैध शराब व्यवसायी चाकूबाज़ी और मारपीट करने वाले आदतन बदमाशों को गिरफ़्तार करने अलग अलग टीम बनाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एसडीओपी भाटापारा, थाना प्रभारी भाटापारा और सिटी कोतवाली, सुहेला, पुलिस सहायता केंद्र निपनिया, सिमगा, लवन, पलारी के संयुक्त पुलिस बल द्वारा कार्यवाही की गई। इस संपूर्ण कार्यवाही में सोलह बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है , जिसमें से 04 स्थायी वारंटी , 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से बिक्री करने वाले शराब व्यवसायी, मारपीट, चोरी और चाकूबाजी के आरोपी हैं। सभी के ख़िलाफ़ संबंधित आपराधिक मामलों में कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय सदानंद कुमार के निर्देशन में लगातार यह अभियान ज़िले में हर थाना/चौकी क्षेत्र में चलाया जायेगा। इसके पूर्व भी शनिवार की रात को इसी अभियान के आरंभ के रूप में थाना सिटी कोतवाली में काम्बिंग गश्त चलाकर बारह लोगों को गिरफ़्तार किया गया था और आबकारी अधिनियम की लगातार कार्यवाही में पिछले चार दिनों में ही कुल 27 लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में एसडीओपी आशीष अरोरा , निरीक्षक अमित पाटले , हेमंत पटेल , लखेश केंवट , उपनिरीक्षक किशुन कुंभकार एवं थाना चौकी का स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपीगण -सगुन दास उर्फ मारकंडे पिता पुनीत उम्र 28 वर्ष निवासी संत रविदास वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर , मनीष यादव उर्फ पार्षद यादव पिता भारत यादव उम्र 18 वर्ष निवासी शक्ति वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर , लावेन टंडन पिता प्रेमदास उम्र 18 वर्ष निवासी हेमु कल्याणी वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर , करन चेलक पिता उदव चेलक उम्र 22 वर्ष निवासी गुरुनानक वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर , भीमदास मानिकपुरी पिता पुजारी दास उम्र 35 वर्ष निवासी गांधी मंदिर वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर , जीवन दास मानिकपुरी पिता जगदीश दास उम्र 44 वर्ष निवासी मुंशी इस्माइल वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर , सोनू निषाद पिता परस राम निषाद उम्र 23 वर्ष निवासी संत माता वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर , दिनेश उर्फ अप्पू साहू पिता लोकू राम साहू निवासी परशुराम वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर , प्रदीप डहरिया पिता अमित डहरिया उम्र 21 वर्ष निवासी भगत सिंह वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर , मनहरण यादव पिता लाल यादव उम्र 40 निवासी गांधी वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर , नैना दास पिता सरजू राम उम्र 58 निवासी संत माता कर्मा वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर , बबला मसीह पिता पवन मसीह उम्र 58 वर्ष निवासी भगत सिंह वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर , रामशरण बंजारे पिता मेहतर बंजारे उम्र 48 वर्ष निवासी हेमू कल्याणी वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर , दीपक निर्मलकर पिता हरिराम उम्र 35 साल निवासी संतकंवर राम वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर ,तना राम निषाद पिता श्यामलाल 32 साल निवासी ग्राम जरौद थाना भाटापारा ग्रामीण और रोहित सेन पिता शिव कुमार सेन उम्र 21 साल निवासी ग्राम माचाभाट थाना भाटापारा ग्रामीण