Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: परसा में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या #स्थानीय गोताखोर व ग्रामीणों के सहयोग से पोखरा से निकाला गया शव

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Aug 17, 2023
छपरा:-परसा थाना क्षेत्र के परसौना गांव में प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।मृतक की परसा के विशुनपुर निवासी सुरेन्द्र राय के पुत्र सचिन कुमार के रूप में की गई।घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।जबकि यह घटना जंगल मे आग की तरह फैल गयी।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुच घटना की छानबीन में जुट गयीं।मिली जानकारी के अनुसार सचिन अपनी प्रेमिका से मिलने मंगलवार की देर रात साइकिल से परसौना उसके घर पहुचा था कि आस पास के लोगो ने देख लिया। और लोगो मे हल्ला होने की सूचना से लड़का घर के पीछे से निकलना चाहा।लेकिन गांव के कुछ लड़कों ने खदेड़ा।जो पास के पोखरा में जा डूबा।इधर थानाध्यक्ष द्वारा पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि सचिन रात्रि में मिलने आया था लेकिन आधे घण्टे बाद वह बाहर निकला तो शोर गुल होने के बाद हमे आशंका हुई तो हमने उसके घर वालो को फोन कर जानकारी दी कि वह घर पहुचा कि नही। और लड़की की सूचना पर घरवाले पहुचे और खोजबीन में पास के पोखडे से तारा को गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।जहां शव देखने के लिये सैकड़ो लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी ।इधर परिजनों का आरोप है कि सचिन की हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से पोखरा में डूबा दिया गया है।वही घटना को लेकर दादा प्रभुनाथ राय,पिता सुरेन्द्र राय,मा उर्मिला देवी,भाई संदीप कुमार,मनीष कुमार का रो रो कर बुरा हाल है।थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया गया है।वही युवक के पास से मिले मोबाइल के सर्विलांस के आधार पर अग्रेतर करवाई की जाएगी।समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नही कराई गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें