Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: सरकार की योजनाओं को सफल बनाने में शिक्षको की अहम भूमिका : खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Mar 15, 2024
कानपुर।विद्यालय प्रबंध समिति ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापकों की ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण का कार्यक्रम आयोजन बुधवार को कल्याणपुर ब्लाक संसाधन केंद्र पर हुआ।इसमें प्रधानों,एसएमसी अध्यक्ष व सचिवों से आंगनवाड़ी को विद्यालय के विकास में योगदान करने को प्रेरित किया गया। सरकार द्वारा संचालित योजना मिशन प्रेरणा, कायाकल्प,बुनियादी शिक्षा को मजबूती,प्रशिक्षण, सहज पुस्तिकाओं का वितरण,आधारशिला शिक्षण की जानकारी दी।इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख अनुराधा अवस्थी और खंड शिक्षा अधिकारी डॉ.अनिल कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। खंड शिक्षा डॉ.अनिल कुमार सिंह अधिकारी ने कहा कि हम सभी को सरकार द्वारा चलाई जा रही निपुण भारत,डिबीटी,शारदा कार्यक्रम के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है, कि इन योजनाओं को धरातल पर लाए।इसलिए सभी शिक्षको को अपने अपने दायित्वों का निर्वहन मन लगाकर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने में आप सभी शिक्षको की अहम भूमिका है।विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों व ग्राम प्रधानों को ब्लॉक प्रमुख और खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन राजा भानु प्रकाश द्विवेदी ने किया।इस मौके पर एआरपी कुंवर प्रशांत सिंह,लाल सिंह,दिवेश कटियार,शालिनी सिंह,जय सिंह,अभिषेक मिश्रा,वीरेंद्र पुरी,अवधेश शर्मा,आशुतोष निगम,राकेश शर्मा,रामू,मनोज,रेशमा,शिवांगी,प्राभात,धनंजय आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें