Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: MP Board 10th Result 2020: जानिए कब जारी होगा एमपी बोर्ड दसवीं का रिजल्ट, कैसे चेक कर पाएंगे अपना परिणाम

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Jun 9, 2020
MP Board 10th Result 2020: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) कक्षा दसवीं का रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है। खबर है कि रिजल्ट किसी भी दिन जारी हो सकता है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिल अनिल सुचारी कह चुके हैं, '10वीं कक्षा की कॉपियों को जांचने का काम तेजी से चल रहा है। जून के पहले हफ्ते में परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।' इस बार परिक्षा के साथ ही रिजल्ट पर भी कोरोना वायरस और लॉकडाउन का असर पड़ा है। लॉकडाउन के कारण 10वीं के दो पेपर नहीं हो पाए थे, जिन्हें हाल ही में निरस्त कर दिया गया है। दोनों विषय में सभी छात्रों को पास कर दिया जाएगा। अब कॉपियों के मूल्यांकन का काम तेजी से चल रहा है। खबर है कि 10वीं के लिए कॉपी जांचने का काम 70 फीसदी से अधिक हो चुका है। रिजल्ट mpresults.nic.in पर घोषित किया जाएगा। MP Board के अधिकारियों का कहना है कि पहले 10वीं का रिजल्ट घोषित होगा और फिर 12वीं का। 10वीं के रिजल्ट को लेकर अधिकारी जून के पहले या दूसरे सप्ताह की बात कह रहे हैं। यानी पहली बार ऐसा होगा जब दोनों कक्षाओं के रिजल्ट जारी होने में एक माह का अंतर होगा।  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें