: बालको नई किरण परियोजना ने महिलाओं के स्वास्थ्य की दिशा में मजबूत कदम उठाया
Mon, Jun 5, 2023
बालकोनगर, 5 जून 2023। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर कई स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को एक प्रतिज्ञा पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए एकजुट किया जिसमें माहवारी के बारे में सामान्य बातचीत और माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देना शामिल है। कंपनी ने अपने नई किरण परियोजना की मदद से पहल शुरू की है जो किशोरी बालिकाओं, महिलाओं और समुदायों के माहवारी स्वास्थ्य और भलाई को बढ़ाने पर केंद्रित है। इस अवसर पर कोरबा जिले के 20 स्थानों में 1100 से अधिक व्यक्तियों तक पहुँचने के लिए कल्याण और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के जरिए जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करने के लिए कटिबद्ध है। हम ऐसी दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं जहां लिंग, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य अवसर के लिए बाधा ना हो तथा साथ ही सभी के लिए समान अवसर हो। व्यक्ति अपनी पहचान और स्वयं की भावना को पूरी गरिमा और सम्मान के साथ बनाए रखें। हमारी पहल का उद्देश्य एक न्यायसंगत और समावेशी समाज बनाना है जहां माहवारी के बारे में बातचीत सामान्य हो। सभी बिना भेदभाव के संसाधनों और समर्थन का उपयोग कर सकें जो उनका अधिकार है।
सार्थक जन विकास संस्थान के सहयोग से बालको ने अपने नई किरण परियोजना के अंतर्गत माहवारी स्वच्छता दिवस के तहत साप्ताहिक माहवारी स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें सुरक्षित माहवारी के लिए प्रतिज्ञा, मां-बेटी, सास-बहू सम्मेलन , माहवारी कंगन एवं लाल डॉट अभियान, रात्रि चौपाल, विशेषज्ञ सत्र और वॉल पेंटिंग, एमएचएम रैलियां और बालको टॉक्स शामिल है।
सुरक्षित माहवारी के लिए प्रतिज्ञा पहल ने कर्मचारियों, स्वास्थ्य कर्मियों और सेवा प्रदाताओं को प्रतिज्ञा पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए प्रोत्साहित किया। इससे माहवारी के प्रति स्थानीय समुदाय के दृष्टिकोण, कार्यों और वातावरण में सकारात्मक बदलाव लाने की अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। अभियान के दौरान 50 से अधिक प्रतिज्ञा पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए जो समावेशी वातावरण बनाने, दूसरों को शिक्षित करने, स्वास्थ्य देखभाल उत्पादों तक पहुंच सुनिश्चित करने और माहवारी के दौरान भेदभाव को दूर करने की प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करते हैं। शपथ लेने वालों ने दुकानों, क्लीनिकों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता पोस्टर लगाने का भी स्वागत किया।
मां-बेटी, सास-बहू सम्मेलन के तहत कंपनी ने लोकप्रिय ‘सांप सीढ़ी’ खेल का मानवीय संस्करण तैयार किया जिसमें माहवारी पर बातचीत को सरल बनाया गया है। खेल की मदद से महिलाओं और परिवार के सदस्य ने उत्साहपूर्वक माहवारी स्वास्थ्य मिथकों और तथ्य पर खुलकर चर्चा की। माहवारी कंगन तथा लाल डॉट अभियान की मदद से समुदायों में किशोरी लड़कियों ने 28 मनकों का कंगन तैयार किया जो माहवारी चक्र का प्रतीक हैं। कंगन में रक्तस्राव के दिनों का प्रतिनिधित्व करने के लिए लाल मोती भी शामिल हैं। लड़कियों ने माहवारी के विषय की खुली चर्चा को गले लगाते हुए अपनी हथेलियों पर लाल बिंदु भी चित्रित किए। रात्रि चौपाल, समुदाय में माहवारी की समझ को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से बनी शैक्षिक फिल्में दिखाई गईं, जिसमें बालको की शार्ट फिल्म 'सारिका- दोंद्रो की नई किरण' भी शामिल थी। चैंपियन सारिका की कहानी माहवारी के अधिकार पर उनके प्रेरक अभियान का दस्तावेजीकरण है जिससे समुदायों को माहवारी विषय पर बेहतर जानकारी देने में मदद मिली।
फिल्म को इस लिंक पर देखा जा सकता है। https://youtu.be/FL2bJAVDbYE।
विशेषज्ञ सत्र जिसमें कंपनी ने सामाजिक कार्यकर्ता और राष्ट्रीय माहवारी स्वास्थ्य गठबंधन के स्थायी सदस्य श्री ओम प्रकाश गायरी के सत्र के साथ रात्रि चौपाल का समापन किया। उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव, अंतर्दृष्टि और माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों को साझा किया। उन्हें 'बालको टॉक्स' में बालको कर्मचारियों के साथ एक विशेष सत्र के लिए भी आमंत्रित किया गया था।
वॉल पेंटिंग, एमएचएम रैलियां और विशेषज्ञ वार्ता में समुदाय के सदस्यों ने माहवारी स्वास्थ्य प्रबंधन रैली जैसे आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग लिया तथा अपनी दीवारों को चित्रों से सजाया जो माहवारी के बारे में सकारात्मक संदेश देते हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञों के नेतृत्व में विशेषज्ञ सत्र भी जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित किए गए जिससे ग्रामीण महिलाओं को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन (एमएचएम) पर व्यापक जानकारी प्राप्त करने में मदद मिली।
बालको ने वर्ष 2019 से सार्थक जन विकास संस्थान के सहयोग से कोरबा जिले के गांवों एवं नगर पालिक निगम क्षेत्रों में माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता परियोजना लागू अबतक 45 गांवों में जागरूकता पैदा करने और क्षमता निर्माण गतिविधियों के माध्यम से लगभग 48,000 लोगों को संवेदनशील बनाने में मदद की है। इसका उद्देश्य महिलाओं और किशोरी बालिकाओं की माहवारी संबंधी विविध भ्रांतियों को दूर कर उन्हें स्वच्छता और स्वास्थ्य के अनेक आयामों से परिचित कराना है। परियोजना के अंतर्गत जी-9 समूह (सरपंच, मितानिन, पार्षद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्व सहायता समूह की क्लस्टर अध्यक्ष) का गठन किया गया है। इस समूह के सदस्य माहवारी संबंधी जागरूकता लक्षित नागरिकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 600 से अधिक समुदाय के सदस्यों को मास्टर ट्रेनर और समुदाय में बदलाव के पथप्रदर्शक के रूप में सक्षम बनाया है।
-------------------------------------------------
: बालको अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों की अगुवाई में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Mon, May 1, 2023
बालकोनगर, 01 मई 2023। बालको अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक सिन्हा के अगुवाई में एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल रायपुर के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर 'प्रिवेंटिव हैल्थ चेक-अप महत्वपूर्ण है, भले ही आपको महसूस न हो' थीम पर आयोजित की गई। स्वास्थ्य शिविर में कुल 113 लोगों ने पंजीकरण कराया जिसमें किडनी 29, श्वास एवं फेफड़े रोग 36 और न्यूरोसर्जन के 48 ने जांच करवाया।
एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. सुनील धर्मानी, न्यूरोसर्जन डॉ. प्रशांत कुमार और पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. दीपेश मस्के की टीम ने शिविर में आएं सभी मरीजों को परामर्श दिया। स्वास्थ्य शिविर में मधुमेह और उच्च रक्तचाप की भी जांच की गई। लाभान्वित नागरिकों ने बताया कि शिविरों में उन्हें विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क परामर्श दी गई। ऐसे गंभीर बीमारियों के प्रति नागरिकों में जागरूकता आई हैं। लोगों ने बालको की पहल को प्रशंसनीय बताया।
बालको अस्पताल वर्तमान में एक मल्टी स्पेशिएलिटी स्वास्थ्य केंद्र के रूप में काम कर रहा है जहां क्षेत्रीय नागरिकों के लिए विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं मौजूद हैं।
: बालको ने किया सप्ताहिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Thu, Apr 20, 2023
बालकोनगर, 20 अप्रैल 2023। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने समुदायों के बीच प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल और सुरक्षित मातृत्व के महत्व को बढ़ावा देने के लिए आरोग्य परियोजना के तहत सप्ताहिक स्वास्थ्य अभियान का आयोजन किया। विश्व स्वास्थ्य दिवस और और राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर आयोजित अभियान में मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पोषण (एमसीएचएन) सत्र शामिल थे जिससे महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और दूरस्थ समुदायों के लोग लाभान्वित हुए।
बालको के सामुदायिक स्वास्थ्य शिविरों में मधुमेह, रक्तचाप जैसी सेवाओं के अलावा दंत चिकित्सकों, बाल रोग विशेषज्ञों, स्त्री रोग विशेषज्ञों, सामान्य चिकित्सकों और फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा विशेष परामर्श दी गई। कोरबा में माखुर पानी के आसपास रहने वाले 7 समुदायों के 130 से अधिक लोग लाभान्वित हुए। कंपनी ने सुरक्षित मातृत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए औराकछार, चुईया, बेलगड़ी बस्ती और शिव नगर में मातृ शिशु स्वास्थ्य और पोषण (एमसीएचएन) सत्रों को आयोजित की। कोरबा जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित सुरक्षित मातृत्व और पोषण, हीमोग्लोबिन (एचबी) परीक्षण और चिकित्सा परामर्श दी गई, जिससे 4 समुदायों के 120 से अधिक गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को लाभ मिला।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने स्वास्थ्य अभियान के प्रभाव पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कंपनी अपने संयंत्र के आसपास के समुदायों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य इस क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं को बढ़ाना है और इसके साथ दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और समुदाय के कमजोर वर्गों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है।
आरोग्य परियोजना बालको का व्यापक स्वास्थ्य पहल है जो ग्रामीण स्वास्थ्य पोस्ट के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं तथा कुपोषण को कम करने के साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। परियोजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023 में 30 से अधिक समुदायों के लगभग 30,000 लोग लाभान्वित हुए हैं।
‘उपचार आपके दरवाजे’ थीम पर संचालित चलित स्वास्थ्य इकाई की मदद से जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं। वित्त वर्ष 2023 में एमएचवी से लगभग 14000 लोगों लाभान्वित हुए हैं। ग्रामीण स्वास्थ्य पोस्ट (आरएचपी) और हेल्थ चौपाल के तहत स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा विशेष परामर्श से लगभग 170 किशोर, माताएं और बच्चे लाभान्वित हुए। बालको मल्टीस्पेशलिटी मेगा हेल्थ कैंप से वित्तीय वर्ष 2023 में लगभग 1700 लोग लाभान्वित हुए।
पोषण बाड़ी कार्यक्रम के तहत स्वस्थ पोषण की मदद से गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं और कुपोषित अबतक लगभग 300 परिवारों ने पोषण बाड़ी बनाए हैं। टीएचआर (टेक होम राशन) प्रशिक्षण से गर्भवती, स्तनपान कराने वाली माताओं और कुपोषित बच्चों के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदान किया जाने वाला एक पूरक खाद्य कार्यक्रम है जिससे व्यंजनों बनाने पर 600 से अधिक माताओं को प्रशिक्षित किया है। पीडी हर्थ कार्यक्रम के तहत लगभग 360 बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद मिली है।
नई किरण परियोजना माहवारी स्वच्छता और स्वास्थ्य प्रबंधन पर महिलाओं और किशोरियों के बीच जागरूकता, क्षमता निर्माण और नेतृत्व विकास का निर्माण करती है। यह पहल 45 गांवों के लगभग 48000 से अधिक महिलाओं, पुरुषों, किशोर लड़कियों और लड़कों को संवेदनशील बनाने में मदद की है।
बालको के लिए समुदायों का सामाजिक-आर्थिक विकास सर्वोपरि है। कंपनी शिक्षा, स्थायी आजीविका, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य संपदा, जल एवं स्वच्छता, खेल, संस्कृति और बुनियादी जरूरतों के विकास में गहन हस्तक्षेप के माध्यम से सालाना लगभग 1.67 लाख लोगों के जीवन को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप लाभ पहुंचा रही है। बालको के सामाजिक विकास प्रयास छत्तीसगढ़ के 4 जिलों को कवर करते हुए 123 गांवों तक पहुंचती है। कोरबा, कवर्धा, सरगुजा और रायपुर और इसकी सीएसआर नीतियों और प्रणालियों को जमीन पर स्थायी प्रभाव देने के लिए तैयार और कार्यान्वित किया जाता है जिससे इन समुदायों को राष्ट्र की प्रगति में एक समान भागीदार बनाया जाता है।