Friday 31st of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: अजय कंवर भाजपा महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मुख्य आतिथ्य में दमखांचा में डांस प्रतियोगिता सम्पन्न

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Oct 20, 2021
करतला : ग्राम पंचायत दमखांचा में शरदीय नव दुर्गा उत्सव एवं डांस प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। जहां सर्वप्रथम समिति के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजय कंवर कोरबा भाजपा महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा शामिल हुए। मुख्य अतिथि श्री कंवर ने कहा कि मड़वारानी माँ की महिमा अपरंपार है माँ की महिमा कभी टाली नही जाती हमे अपने जीवन में श्रीराम के आचरण को उतारना चाहिए। इस कार्यक्रम में बहुत दूर दूर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें प्रथम स्थान पर छत्तीसगढ़ के धरोहर रही जिन्हें 7001रु.एवं शील्ड से गया सम्मानित किया गया। वही दूसरे स्थान पर त्रिवेणी संगम बलौदा बाजार को 5001रु. व तृतीय स्थान पर एनटीआर कोरबा को मिला इस प्रकार से सातवां स्थान तक पुरस्कार वितरण किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता सरिता कंवर सरपंच ग्राम पंचायत ने किया विशिष्ट अतिथि के रूप में लखन गोस्वामी अध्यक्ष छ.ग.जर्नलिस्ट यूनियन करतला इकाई, श्रीमती विज्ञानी गोविंदा कंवर श्रीमति कलेश्वरी कंवर एवं समस्त सचिव संघ मड़वारानी सेक्टर ब्लॉक करतला कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमती रेवती कंवर उपाध्यक्ष श्रीमती सावित्री कंवर, श्रीमती द्रोपदी कंवर सचिव मानू कंवर सह सचिव श्रीमती प्रकाश कंवर श्रीमती अनिता कंवर संरक्षक, कन्हैया कंवर, पूर्व सरपंच मंच संचालक मधुसुदन कंवर एवं भरत यादव ने किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें