Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: अधिक किराया वसूलने पर ऑटो की परमिट होगी निरस्त,ऑटो चालकों की बैठक लेकर दी गई समझाइश,निर्धारित वर्दी पहन कर ऑटो चलाने निर्देश

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Sep 24, 2021
कोरबा। दिनांक 23.09.2021 को पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देश पर यातायात पुलिस ने टीपी नगर स्थित कार्यालय में जिले के ऑटो चालकों की बैठक ली। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री शिव चरण सिंह परिहार ने सभी ऑटो चालकों से कहा कि वे निर्धारित यूनिफार्म और वाहन के सभी दस्तावेज जैसे परमिट, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ऑटो का संचालन करें। श्री परिहार ने कहा कि कुछ ऑटो चालको की शिकायत मिली है कि वे सवारियों से निर्धारित राशि से ज्यादा किराया वसूल कर रहे हैं। उन्हें ऐसा न करने की हिदायत दी गई। भविष्य में किसी आटो चालकों की शिकायत मिलने पर परमिट निरस्त करवाने की कार्यवाही की जाएगी। ऑटो संघ के पदाधिकारी को रेलवे स्टेशन पर किराया सूची चस्पा करने को कहा गया। बैठक में निरीक्षक हरीश टंडेकर,यातायात सूबेदार भुनेश्वर कश्यप, ऑटो संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें