Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: अरदा स्कूलों में मनाया संविधान दिवस, देश की गरिमा बनाए रखने का प्रण लिया।

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Nov 27, 2021
अरदा:- शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अरदा जिला कोरबा में संविधान दिवस मनाया गया । प्रातः 11:00 बजे भारतीय संविधान के प्रस्तावना का पाठन एवम संविधान के प्रति शपथ लिया गया। भारतीय सँविधान के जनक डॉ भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र में प्राचार्य श्री व्ही बी तिर्की द्वारा माल्यार्पण किया गया। संविधान की प्रस्तावना एवम सँविधान की निर्माण पर छात्र छात्राओं द्वारा विस्तार से चर्चा एवम क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 12 वी की छात्रा कु कामना पटेल द्वारा संविधान की विशेषता पर प्रकाश डाला गया। जिस प्रकार एक घर या विद्यालय संचालन हेतु नियम एवम अनुशासन की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार से हमारे देश की शासन चलाने के लिए संविधान की आवश्यकता हुई। वरिष्ठ व्याख्याता एम एस कंवर के द्वारा सँविधान को मान्य नियमों का समूह के रूप में परिभाषित किये। रा से यो के कार्यक्रम अधिकारी के एस कंवर के द्वारा प्रस्तावना को विस्तार से बताये। पी एल राजवाड़े स्काउट मास्टर द्वारा सभी शिक्षकों को स्काउट टिकट लगाकर संविधान के अधिकार कर्तव्य भाग एवं अनुसूचियों को विस्तार से वर्णन किये। कार्यक्रम का संचालन श्री के एस कंवर द्वारा किया गया। अंत मे प्राचार्य व्ही बी तिर्की द्वारा उद्बोधन स्वरूप संविधान के पालन करने के लिए प्रेरित किये। इस अवसर पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवम कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें