Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: अशोक एण्ड कंपनी में श्री विश्वकर्मा पूजा धूम-धाम से सम्पन्न

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Sep 19, 2022
कोरबा के एक मात्र गोदरेज के अधिकृत विक्रेता अशोक एण्ड कंपनी में दिनॉक 17 सितम्बर 2022 दिन शनिवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दिन प्रातः 10.00 बजे कंपनी के समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति में कम्पनी के संचालक श्री संजय मोदी जी ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना एवं आरती की तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। विदित हो कि महान् शिल्पकार भगवान श्री विश्वकर्मा जी को औजारों का देवता माना जाता है एवं एैसी मान्यता है कि भगवान श्री विश्वकर्मा जी में अद्भुत शक्ति थी जो एक ही रात्रि में मंदिर का निर्माण कर देते थे तथा हजारो वर्ष पूर्व उनके द्वारा बनाये गये मंदिर आज भी सुरक्षित है। औजारों के देवता होने के कारण इस दिन देश भर के छोटे से छोटे संस्थानों से लेकर बडे़ से बड़े कल कारखानों एवं उद्योगों में कार्यरत मजदूरों के द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जजयंती धूमधाम से मनाई जाती है एवं इस दिन मजदूर अपने अपने औजारों का पूजन करते है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें